तगड़ा कमबैक करने को तैयार सलमान खान, 'बैटल ऑफ गलवान' से पहला लुक आया सामने, यूजर्स बोले- 'भाई गर्दा उड़ा दिए'

सलमान खान की अगली फिल्म 2020 में हुए गलवान घाटी संघर्ष पर बनने वाली है। ये खबर पिछले कई दिनों से थी। लेकिन इसका ऑफिशियल नाम सामने नहीं आया था। अब मेकर्स ने इस फिल्म से सलमान का पहला लुक और नाम रिवील कर दिया है। साथ ही फिल्म का मोशन पोस्टर भी आया है।

इस फिल्म का नाम 'बैटल ऑफ गलवान' है। इसका मोशन पोस्टर आखिरकार आ गया है। इसमें सलमान के चेहरे पर खून के निशान, बड़ी मूंछें और आंखों में देशभक्ति की चमक दिख रही है। पोस्टर से साफ पता चलता है कि फिल्म एक सच्ची लड़ाई की कहानी पर बनी है, जो बिना एक भी गोली चलाए लड़ी गई थी। ये जंग बहुत ऊंचाई पर, 15,000 फीट की ऊंचाई पर लड़ी गई थी और भारत की हिम्मत को दिखाती है। पोस्टर में वही जोश और गर्व दिख रहा है जो फिल्म में देखने को मिलेगा।

Battle of Galwan

2020 में गलवान घाटी में भारत और चीन की सेनाओं के बीच एक खतरनाक झड़प हुई थी। यह इलाका लद्दाख में है और लंबे समय से विवादित सीमा क्षेत्र माना जाता है। 15 जून को हुई इस भिड़ंत में दोनों देशों के सैनिकों की जान गई थी और ये लगभग 45 साल में पहली बार था जब भारत-चीन सीमा पर जानें गईं। इस लड़ाई में बंदूकें नहीं चलीं क्योंकि उस इलाके में हथियारों के इस्तेमाल की मनाही थी। सैनिकों ने डंडों, पत्थरों और हाथों से ही संघर्ष किया था। यह घटना भारत और चीन के रिश्तों में एक बड़ा मोड़ साबित हुई थी।

इस मोशन पोस्टर को देख सलमान के फैंस भी हैरान हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर रिएक्शन देना भी शुरू कर दिया है। एक यूजर ने लिखा, भाईजान गर्दा उड़ा दिए। वहीं, दूसरे यूजर का कहना है कि अब सलमान का कमबैक तगड़ा होने वाला है।

खैर बैटल ऑफ गलवान में सलमान खान को एक बिल्कुल नए अवतार में देखने का जोश अपने चरम पर है। ये फिल्म एक ऐसा अनुभव बनने जा रही है जैसा पहले कभी नहीं देखा गया। ये कहानी हर भारतीय को देखनी चाहिए, क्योंकि ये सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि हमारे जज़्बे और बहादुरी की दास्तान है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+