Tiger 3: फिल्म 'टाइगर 3' से सामने आया कैटरीना कैफ का फर्स्ट लुक, एक्शन मोड में दिखीं 'जोया'
Tiger 3: बॉलीवुड के दबंग सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म टाइगर 3 को लेकर चर्चा में हैं। ये फिल्म इस साल दिवाली पर रिलीज होगी। ऐसे में एक्टर आए दिन फिल्म से जुड़े नए अपडेट्स फैंस के साथ साझा कर रहे हैं। अब टाइगर 3 में जोया बनीं कैटरीना कैफ का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है।
हाल ही में सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 का टीजर रिलीज हुआ। जिसमें एक बार फिर एक्टर अपने एक्शन अवतार में नजर आए। इसके बाद से फैंस कैटरीना कैफ के लुक का इंतजार कर रहे थे। ऐसे में अब मेकर्स ने उनकी लुक रिवील कर दिया है। सलमान खान ने अपने ट्विटर हैंडल से कटरीना कैफ के 'टागइर 3' से नए लुक की फोटोज शेयर की हैं।

फिल्म टाइगर 3 में जोया बनीं कैटरीना कैफ अपने नए लुक में एक्शन अवतार में नजर आईं। एक्ट्रेस के इस लुक को फैंस द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। पोस्टर में कैटरीना अपने हाथ में बंदूक पकड़े हुए नजर आ रही हैं। इसका मतलब है कि कैटरीना एक बार फिर सलमान खान के साथ दुश्मनों के छक्के छुड़ाने वाली हैं। इस पोस्ट में एक्टर ने जानकारी देते हुए बताया कि फिल्म का ट्रेलर 16 अक्टूबर को रिलीज किया जाएगा। फिलहाल एक्टर के इस पोस्ट पर जमकर कमेंट्स आ रहे हैं।
फिल्म टाइगर 3 का निर्देशन मनीष शर्मा कर रहे हैं। इस फिल्म में सलमान खान रॉ अजेंट का किरदार निभाएंगे। हालांकि अब तक फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया गया है। कहा जा रहा है कि टाइगर 3 इस बार दिवाली पर रिलीज होगी। फिल्म सलमान और कैटरीना के अलावा इमरान हाशमी भी लीड रोल में नजर आएंगे। फिलहाल फैंस को फिल्म के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार है।












Click it and Unblock the Notifications