शाहरुख खान की वजह से Aishwarya Rai की नींदे हुई थी हराम, सिमी ग्रेवाल के शो में बताया था वो किस्सा
Aishwarya Rai News: बॉलीवुड की दुनिया में सितारों के रिश्तों और टकराव की कहानियां अक्सर फिल्मों से ज्यादा सुर्खियां बटोरती हैं। सलमान खान से ब्रेकअप के बाद ऐश्वर्या राय को कई फिल्मों से निकाला गया था। उन्होंने सिमी ग्रेवाल के शो में कहा था कि मेल स्टार्स के आपसी रिश्तों की वजह से उन्हें कई फिल्मों से निकाला गया था। उन्होंने बिना नाम लिए कहा था कि एक वक्त में मुझे लगातार कई फिल्मों से निकाला गया था। उस फिल्म में उस दौर के सुपरस्टार थे। मुझे कोई वजह नहीं बताया गया सिर्फ रिप्लेस कर दिया गया।
सिमी ग्रेवाल के शो में ऐश्वर्या ने इशारा किया था कि उन्हें शाहरुख खान की वजह से फिल्मों से निकाला गया था। ऐश ने कहा कि मुझे फिल्मों से मेल एक्टर्स के आपसी संबंध खराब न हों इसके लिए निकाला गया था। दरअसल कहा जाता है कि सलमान खान से ब्रेकअप के बाद शाहरुख खान पूर्व मिस वर्ल्ड के साथ काम करने में सहज नहीं थे। उन्हें डर था कि इसकी वजह से उनका और सलमान का रिश्ता खराब हो सकता है।

Aishwarya Rai को शाहरुख की दो फिल्मों से निकाला गया था
दरअसल ऐश्वर्या राय को पहले चलते-चलते और वीर जारा जैसी फिल्मों के लिए साइन किया गया था। चलते-चलते में उनके अपोजिट शाहरुख खान थे और उन्होंने इस फिल्म के लिए तैयारी भी शुरू कर दी थी। कहा जाता है कि शाहरुख खान ने साफ तौर पर कह दिया था कि वह नहीं चाहते कि उनके अपोजिट ऐश्वर्या हों। इसके बाद इस फिल्म से उन्हें निकाल दिया गया और रानी मुखर्जी को कास्ट किया गय था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी। इसी दौरान पूर्व मिस वर्ल्ड को वीर जारा से भी निकाला गया था। इस फिल्म में उन्हें रानी मुखर्जी वाला रोल ऑफर किया गया था, लेकिन इससे भी निकाल दिया गया।
यह भी पढ़ें: Aishwarya Rai के बाद कोर्ट क्यों पहुंचे अभिषेक बच्चन? Amitabh Bachchan की याचिका से खड़ा हुआ नया कानूनी तूफान
सिमी ग्रेवाल के शो में ऐश ने खोला था दिल का राज
सिमी ग्रेवाल के शो में ऐश्वर्या ने कहा था कि मुझे समझ नहीं आ रहा था कि आखिर किस वजह से मेरे साथ ऐसा हो रहा है। ऐश ने कहा था, 'मुझे रातों-रात कह दिया जाता था कि मैं अब इस फिल्म का हिस्सा नहीं हूं। मुझे कभी समझ नहीं आया कि आखिर मेरी क्या गलती है और मेरे साथ ऐसा क्यों हो रहा है। मैं रात-रात भर रोती थी और वो दिन बेहद दुखी करने वाले थे।'
यह भी पढ़ें: Aishwarya Rai के करियर को इस फिल्म की वजह से लगा था ग्रहण! 3.5 साल में हुई तैयार लेकिन रही सुपरफ्लॉप












Click it and Unblock the Notifications