सलमान खान ने क्यों कहा- नए एक्टर्स के लिए कुछ भी आसानी से नहीं छोड़ने वाले
सलमान खान बोले- हम यंग लोगों के लिए हम आसानी से कुछ नहीं छोड़ने वाले नहीं
मुंबई, 23 नवंबर: सलमान खान इन दिनों अपनी नई फिल्म अंतिम के प्रमोशन को लेकर बिजी हैं। सलमान खान को बॉलीवुड में 30 साल से ज्यादा हो गए हैं और उनको काफी स्टारडम मिला है। 50 साल की उम्र को पार चुके सलमान खान ने नए सितारों के आने या ओटीटी आने के बाद सुपरस्टार का समय खत्म होने जैसी बातों पर जवाब दिया है। उन्होंने ये भी कहा कि किसी नए एक्टर के लिए वो आसानी से जगह नहीं छोड़ेंगे।

सितारों का दौर खत्म नहीं होगा
सलमान खान से सवाल किया गया था कि बीते कुछ सालों में सिनेमा में काफी बदलाव देखने को मिला है। खासतौर से ओटीटी के रूप में नया प्लेटफॉर्म आने के बाद क्या अब सुपर स्टार और स्टारडम का युग खत्म हो जाएगा। इस पर सलमान ने कहा कि खत्म कुछ नहीं होगा। ब ये होगा कि हम जाएंगे और कोई और आएगा।

'युवा पीढ़ी के पास अपना सुपरस्टारडम होगा'
सलमान खान ने आगे कहा, मुझे नहीं लगता कि सितारों का युग जाएगा। यह कभी नहीं जाएगा। यह हमेशा रहेगा। यह अब बहुत सी चीजों पर निर्भर करता है, फिल्मों का चयन, वास्तविक जीवन में आप क्या हैं और भी बहुत कुछ। यह चीजों का एक पूरा पैकेज है। इस युवा पीढ़ी के पास अपना सुपरस्टारडम होगा।

अपना स्टारडम युवा पीढ़ी को आसानी से नहीं लेने देंगे
सलमान खान ने ये भी कहा, मैं पिछली चार पीढ़ियों से ये सुन रहा हूं कि स्टार्स का जमाना अब खत्म हो जाएगा। ऐसा हुआ नहीं है कि एक के बाद स्टार आए हैं और आ रहे हैं। हम भी अपना स्टारडम युवा पीढ़ी को आसानी से नहीं लेने देंगे। उन्हें हम ये नहीं सौंपेंगे। उनको मैं कहूंगा कि हम 50 साल की उम्र में मेहनत कर रहे हैं तो आप भी मेहनत करो।
Recommended Video

फिलहाल 'अंतिम' में बिजी हैं सलमान
सलमान खान इस वक्त अपनी फिल्म 'अंतिम' को लेकर इन दिनों बिजी हैं। सलमान खान के सात इस फिल्म में उनके जीजा आयुष शर्मा भी नजर आएंगे। ये फिल्म 26 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में आयुष और सलमान एक दूसरे से फाइट करते भी दिखेंगे। 'अंतिम' के अलावा टाइगर 3, किक-2 और भाईजान में भी सलमान इन दिनों काम कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications