पैपराजी को देखते ही सलमान खान ने निकाला अपना फोन और कर दी ऐसी हरकत, वीडियो में दिखा ये सब

Salman Khan Viral Video: बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान फिलहाल अपनी अपकमिंग फिल्म 'टाइगर 3' को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। खबर है कि जल्द ही इस फिल्म का टीजर और ट्रेलर रिलीज किया जाएगा। सलमान खान के फैंस भाईजान की इस फिल्म के रिलीज होने का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आपको बता दें कि फिल्म 'टाइगर 3' दिवाली 2023 पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में सलमान खान के साथा कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी नजर आने वाले हैं। इसी बीच सलमान खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सलमान खान खुद पैपराजी की तस्वीरें खींचते नजर आ रहे हैं।

सलमान खान का वीडियो हो रहा है वायरल
आपको बता दें कि सलमान खान जब भी किसी इवेंट या पब्लिक प्लेस पर नजर आते हैं तो पैपराजी उन्हें कैप्चर करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। भाईजान को देखते ही पैपराजी उनका नाम लेकर चिल्लाने लगते हैं और उन्हें पोज देने के लिए कहते हैं। हालांकि इस बार कुछ और ही देखने को मिला। हाल ही में जब सलमान खान को पैपराजी ने स्पॉट किया, तो भाईजान ने पैप्स की तस्वीरें ही खींचनी शुरू कर दीं। सलमान खान का ये लेटेस्ट वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है।

Salman Khan

सलमान खान खींचने लगे पैपराजी की फोटो
वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही सलमान खान ने पैपराजी को अपनी कार के सामने देखा तो झट से अपना मोबाइल हाथ में लिया और उसके कैमरे से पैपराजी की ही तस्वीरें क्लिक करने लगे। इसके बाद सलमान खान ने पैपराजी को देखकर स्माइल किया और बाय बोलकर अंदर चले गए। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस सलमान खान के इस फनी अंदाज की जमकर तारीफ कर रहे हैं। लोग इस वीडियो पर खूब कमेंट्स भी कर रहे हैं। भाईजान के इस वीडियो को 'रेडिट' पर शेयर किया गया है और ये लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

10 नवंबर को रिलीज होगी 'टाइगर 3'
इस वीडियो को देखने के बाद सलमान खान के एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा है- भाई ने तो रोल ही रिवर्स कर दिया। वहीं एक शख्स ने लिखा है- आप डेविल के पीछे, डेविल आपके पीछे, टू मच फन। आपको बता दें कि सलमान खान इस समय अपनी अपकमिंग फिल्म 'टाइगर 3' को लेकर चर्चा में हैं। ये फिल्म आगामी 10 नवंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके बाद सलमान खान अपने दोस्त और को-एक्टर शाहरुख खान के साथ फिल्म 'टाइगर वर्सेस पठान' में नजर आएंगे, जिसकी शूटिंग जल्द ही शुरू होने वाली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+