आखिर कौन है Salman Khan की मिस्ट्री गर्ल? भाईजान ने रिवील किया चेहरा, फोटो देख फैंस को लगा झटका

Who Is Salman Khan Mystery Girl: बॉलीवुड के दबंग सलमान खान इन दिनों फिल्म टाइगर 3 को लेकर चर्चा में हैं। एक्टर की ये फिल्म इस साल दिवाली पर रिलीज होने वाली है। इस बीच एक्टर अपने लेटेस्ट पोस्ट की वजह से चर्चा में आ गए।

सलमान खान ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक मिस्ट्री गर्ल के साथ फोटो शेयर की थी। इस फोटो में वह रोमांटिक अंदाज में मिस्ट्री गर्ल के साथ नजर आए। हालांकि तस्वीर में उन्होंने मिस्ट्री गर्ल का चेहरा छुपा रखा था। जैसे ही एक्टर ने ये पोस्ट शेयर किया तो फैंस ने उनकी शादी को लेकर कयास लगाना शुरू कर दिया।

Salman Khan

सलमान खान की मिस्ट्री गर्ल के साथ ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। लोग ये जानना चाहते हैं कि, आखिर ये लड़की कौन है जिसके साथ सलमान रोमांटिक पोज देते हुए नजर आए। सभी फैंस ये मानने को तैयार हो गए कि आखिरकार सलमान खान को उनकी हमसफर मिल चुकी है। लेकिन, ऐसा कुछ भी नहीं है एक्टर ने अब अपने अगले पोस्ट में मिस्ट्री गर्ल का चेहरा रिवील कर दिया है।

सलमान खान ने कुछ ही देर पहले अपनी मिस्ट्री गर्ल का खुलासा किया। एक्टर ने बताया कि ये कोई गर्लफ्रेंड या पार्टनर नहीं बल्कि उनकी भांजी अलिजेह अग्निहोत्री है। एक्टर ने अपनी भांजी के साथ फोटो शूट करवाया है। पहली फोटो में वह सलमान को पीछे से हग करती हुई दिखीं। उसके बाद अगली फोटो में दोनों एक दूसरे को निहारते हुए नजर आए।

इस फोटो को शेयर करते हुए सलमान खान ने कैप्शन में लिखा, "जीन में है प्यार और केयर। हम वैसे ही हैं, जैसे हम हैं।" सलमान के वर्कफ्रंट की बात करें तो, एक्टर जल्द ही अपनी अगली फिल्म टाइगर 3 में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में लंबे समय बाद सलमान के साथ कैटरीना कैफ रोमांस करती हुई नजर आएंगे। फिल्म में इमरान हाशमी भी लीड रोल प्ले करेंगे। फिलहाल फैंस को फिल्म टाइगर 3 के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+