Salman Khan Religion: सलमान खान हिंदू हैं या मुसलमान? भाईजान के धर्म को लेकर चौंकाने वाला खुलासा

Salman Khan Religion: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'सिकंदर' को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। लोग बड़ी ही बेसब्री से इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं।

सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'सिकंदर'
आपको बता दें कि फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। ये फिल्म आगामी 30 मार्च 2025 (रविवार) को ईद के खास अवसर पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 'सिकंदर' के गाने पहले ही धूम मचा रहे हैं जिसमें होली और ईद का सेलिब्रेशन देखा जा रहा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सलमान खान असल में किस धर्म को मानते हैं?

Salman Khan Religion

सलमान खान हिंदू हैं या मुसलमान?

सलमान खान ने एक बार खुद खुलासा किया था कि वह किस धर्म को फॉलो करते हैं। तब उन्होंने बताया था कि वह एकसाथ तीन धर्मों को मानते हैं। दरअसल साल 2017 में काले हिरण को मारने के आरोप में जब उनके मामले की सुनवाई हो रही थी, उस दौरान एक्टर से उनका धर्म पूछा गया था। तब सलमान खान ने ऐसा जवाब दिया था जिसे सुनने के बाद लोग शॉक्ड हो गए थे।

किस धर्म को मानते हैं सलमान खान?

-59 साल के सलमान खान ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह मुसलमान भी हैं और हिंदू धर्म को भी मानते हैं। लेकिन इसके साथ वह सबसे पहले एक भारतीय हैं और ये भी उनके लिए एक धर्म ही है।

-वहीं सलमान खान ने कोर्ट में जवाब देते हुए पहले हिंदी में कहा था- मैं हिंदू और मुसलमान दोनों हूं। मैं भारतीय हूं। इसके बाद उन्होंने अंग्रेजी में कहा था- आई एम इंडियन।

Take a Poll

पिता सलीम खान ने बेटे को लेकर कही थी ऐसी बात

-नेशनल हेराल्ड की खबर के अनुसार सलमान खान के पिता सलीम खान भी अपनी फैमिली और बच्चों के धर्म को लेकर खुलकर बात कर चुके हैं।

-एक पुराने इंटरव्यू में सलमान खान के पिता सलीम खान ने कहा था- मैं मुसलमान हूं और मेरी पत्नी हिंदू हैं तो ऐसे में हमारे सभी बच्चों की परवरिश इंडिपेंडेंट वैल्यूज के साथ हुई है।

-सलीम खान ने बताया था कि उनका पूरा परिवार ईद और गणेश चतुर्थी दोनों मनाता है। वहीं बेटे सलमान खान के धर्म को लेकर उन्होंने कहा था कि वह खुद को न हिंदू समझते हैं और न ही मुसलमान, वो बस लोगों के दिलों में बसने वाले भाईजान हैं। वो खुद को बस एक इंसान समझते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+