बॉडीगार्ड शेरा के घर पहुंचे सलमान खान, गले लगाते ही रोने लगे Shera, वीडियो में देखें फिर क्या हुआ
Salman Khan and Shera Video: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा इस समय खबरों में छाए हुए हैं। खबर है कि शेरा के पिता सुंजर सिंह जॉली का गत 7 जुलाई 2025 (गुरुवार) को निधन हो गया है।
सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा के पिता का हुआ निधन
शेरा के पिता की उम्र 88 साल थी और वह पिछले कुछ समय से कैंसर से जूझ रहे थे। पिता की कैंसर की बीमारी के चलते पिछले काफी समय से शेरा भी काफी परेशान चल रहे थे। वहीं अब सलमान खान ने अपने बॉडीगार्ड शेरा को सांत्वना दी है।

शेरा के घर पहुंचे थे सुपरस्टार सलमान खान
आपको बता दें शेरा के पिता की मौत की खबर मिलने के बाद सपुरस्टार सलमान खान अपने पर्सनल बॉडीगार्ड के घर पहुंचे थे और मुश्किल वक्त में उनका सहारा बने। शेरा और सलमान खान का एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
सलमान खान का शेरा को गले लगाने का वीडियो हुआ वायरल
-इस वीडियो में सलमान खान अपने दोस्त और बॉडीगार्ड शेरा को गले लगाते हुए नजर आ रहे हैं। सलमान खान और शेरा का ये वीडियो इंस्टैंट बॉलीवुड (instant bollywood) ने अपने पेज पर शेयर किया है, जिसमें सलमान खान भारी सिक्योरिटी के साथ शेरा के घर पहुंचे हैं।
-सलमान खान का ये वीडियो इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि सुपरस्टार गाड़ी से उतरते ही सबसे पहले शेरा को देखते हैं और उन्हें गले लगा लेते हैं। वहीं शेरा भी सलमान खान के गले लगकर रोने लगते हैं।
-हर कदम पर सलमान खान के साथ बेबाकी से खड़े रहने वाले शेरा के चेहरे पर इस दौरान काफी दर्द नजर आ रहा था। इसके बाद सलमान खान बॉडीगार्ड शेरा से गले मिलकर उनके साथ घर के अंदर चले जाते हैं। एक्टर का ये अंदाज उनके फैंस को काफी पसंद आया है और वो उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।
-जानकारी के अनुसार शेरा यानी गुरमीत सिंह जॉली अपने पिता सुंदर सिंह जॉली के बेहद करीब थे। ऐसे में पिता को खोने का शेरा को गहरा सदमा लगा है। अंतिम संस्कार में भी शेरा की आंखों में आंसू और चेहरे पर उदासी देखने को मिली थी। शेरा ने अपने पिता की अर्थी को कंधा दिया था। उनका साथ उनके बेटे ने भी निभाया था।
मुंबई में हुआ शेरा के पिता का अंतिम संस्कार
सुंदर सिंह जॉली अब पंचतत्व में विलीन हो चुके हैं। उनका अंतिम संस्कार गत 7 जुलाई 2025 की शाम 4 बजे मुंबई में ही किया गया था। इस दौरान शेरा के साथ उनके करीबी दोस्त और परिवार के लोग मौजूद थे।
कौन हैं शेरा? क्या है सलमान खान से कनेक्शन?
-शेरा सुपरस्टार सलमान खान के पर्सनल बॉडीगार्ड हैं। वह काफी पॉपुलर हैं। उनका असली नाम गुरमीत सिंह जॉली है और उन्हें इंडस्ट्री में शेरा के नाम से पुकारा जाता है। शेरा पिछले 25 सालों से सलमान खान के साथ हैं और उनकी परछाई बनकर रहते हैं। वहीं सलमान खान भी शेरा को अपने परिवार का सदस्य ही मानते हैं। जानकारी के अनुसार शेरा के परिवार में उनकी पत्नी और दो बच्चे हैं। शेरा अपने परिवार के साथ ही मुंबई में रहते हैं।
-सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा साल 1995 से खान परिवार के साथ हैं। वह खुद टाइगर सिक्योरिटी नाम की एक सुरक्षा एजेंसी भी चलाते हैं, जिससे उनकी अच्छी खासी कमाई होती है।












Click it and Unblock the Notifications