क्या Salman Khan कर रहे हैं पूजा हेगड़े को डेट? भाईजान के दोस्त ने बताई रिश्ते की असली सच्चाई

लगातार सलमान खान के साथ पूजा हेगड़े का नाम जोड़ा जा रहा है। ऐसी खबरें सामने आई थीं कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। अब एक्टर के दोस्त ने उनके रिश्ते की सच्चाई बताई है।

Salman Khan Pooja Hegde Dating Rumours: बॉलीवुड के दबंग सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हैं। जो कि, साल 2023 में ईद के मौके पर रिलीज होगी। इस फिल्म में उनके साथ साउथ की क्वीन पूजा हेगड़े पहली बार स्क्रीन शेयर करती हुई नजर आएंगी। हालांकि फिल्म रिलीज होने से पहले ही दोनों के लव अफेयर की चर्चा तेज हो गई है। दोनों की डेटिंग रूमर्स ने फैंस को हैरान कर दिया है।

क्या सलमान खान कर रहे हैं पूजा हेगड़े को डेट?

क्या सलमान खान कर रहे हैं पूजा हेगड़े को डेट?

सलमान खान एक ऐसे अभिनेता हैं जिनका नाम अक्सर उनकी को-स्टार के साथ जोड़ा जाता है। इन दिनों ऐसी खबरें आ रही हैं कि, सलमान और पूजा हेगड़े को डेट कर रहे हैं। हालांकि इस पर अब तक दोनों एक्टर्स की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है। लेकिन सोशल मीडिया पर लगातार दोनों की साथ की तस्वीरों वायरल हो रही हैं। इस बीच सलमान खान के करीबी दोस्त ने दोनों के रिश्ते की सच्चाई बताई है।

दोस्त ने बताई रिश्ते की सच्चाई

दोस्त ने बताई रिश्ते की सच्चाई

ई-टाइम्स को दिए इंटरव्यू में सलमान खान के एक करीबी दोस्त ने पूजा हेगड़े के साथ रिलेशनशिप की खबरों का सच बताया है। उन्होंने कहा कि, 'वो लोग जो ऐसी वाहियात खबर फैलाते हैं, कुछ तो शर्म करो। पूजा हेगड़े सलमान खान की बेटी की उम्र की है। इसलिए कि दोनों एक साथ फिल्म में काम कर रहे हैं, कुछ बेवकूफों को लग सकता है कि यह फिल्म के लिए अच्छा प्रचार है, लेकिन यह शर्मनाक है।"

'सलमान खान को नहीं पड़ता कोई फर्क'

'सलमान खान को नहीं पड़ता कोई फर्क'

सलमान खान के दोस्त ने आगे कहा कि, 'इन सबसे से सलमान को कोई फर्क नहीं पड़ता और ना ही उनको इन सब रूमर्स की कोई परवाह है। वह रूमर्स पर रिएक्शन नहीं देते हैं। लेकिन यह केवल उनके बारे में नहीं है। सलमान खान को परवाह करनी चाहिए, क्योंकि इससे युवा अभिनेत्री पूजा हेगड़े की लोकप्रियता प्रभावित होती है'।

इस वजह से शुरू हुई अफेयर की चर्चा

सलमान खान और पूजा हेगड़े का नाम तब जोड़ा गया जब एक फिल्म क्रिटिक उमैर संधू नाम के शख्स ने एक ट्वीट किया था। जिसमें लिखा था कि, 'ब्रेकिंग न्यूज: टाउन में न्यू कपल, मेगा स्टार सलमान खान को पूजा हेगड़े से प्यार हो गया। उनके प्रोडक्शन हाउस ने भी उन्हें अगली 2 फिल्मों के लिए साइन किया है। दोनों आजकल एक साथ समय बिता रहे हैं। सलमान खान के करीबी सूत्रों ने इसकी पुष्टि की है।" इस ट्वीट के बाद से दोनों अफेयर की खबरों की वजह से सुर्खियां बटोर रहे हैं।

सलमान खान का वर्कफ्रंट

सलमान खान का वर्कफ्रंट

बता दें कि, साल 2023 में सलमान खान की बैक-टू-बैक दो फिल्में रिलीज होने वाली है। ईद में सलमान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान रिलीज होगी। जिसमें वह पूजा हेगड़े के साथ लीड रोल में दिखेंगे। इसके अलावा अगले साल दिवाली पर उनकी फिल्म टाइगर 3 रिलीज होगी। जिसमें वह एक बार फिर कैटरीना कैफ के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। फिल्मों के अलावा सलमान खान इन दिनों बिग-बॉस 16 को लेकर सुर्खियों में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+