'गॉडफादर' के सेट से चिरंजीवी संग सलमान खान की फोटो वायरल, साउथ इंडस्ट्री में कर रहे हैं डेब्यू

मुंबई, 22 मार्च: हिन्दी सिनेमा के स्टार एक्टर सलमान खान इन दिनों साउथ इंडस्ट्री की फिल्म 'गॉडफादर' की शूटिग कर रहे हैं। इस फिल्म में चिरंजीवी मुख्य किरदार में हैं, वहीं सलमान एक छोटे रोल में दिखेंगे। जिसकी शूटिंग में इन दिनों व्यस्त हैं। इसी बीच सलमान खान की फिल्म सेट से एक तस्वीर सामने आई है। जो वायरल हो रही है।

चिरंजीवी के साथ दिखेंगे सलमान

चिरंजीवी के साथ दिखेंगे सलमान

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के पीआर और मार्केटिग कंसलटेंट वामसीशेखर ने गॉडफादर के सेट से ये तस्वीर शेयर की है। इसमें सलमान खान, चिरंजीवी, फिल्म के निर्देशक मोहन राजा और निर्माता नजर आ रहे हैं। गॉडफादर मलयालम फिल्म लूसिफर की रीमेक है। इस फिल्म के जरिए सलमान खान पहली बार साउथ की किसी फिल्म में नजर आएंगे।

सलमान ने पूरी कर ली अपनी शूटिंग?

सलमान ने पूरी कर ली अपनी शूटिंग?

बताया गया है कि सलमान खान अपनी पहली तेलुगु फिल्म गॉडफादर में अपने हिस्से की शूटिंग को पूरा कर लिया है। शूटिंग पूरी होने के बाद ही उन्होंने निर्देशक और चिरंजीवी के साथ ये तस्वीर क्लिक कराई है सलमान खान ने इस फिल्म की शूटिंग 16 मार्च को शुरू की थी। एक हफ्ते में उन्होंने अपने हिस्से की शूटिंग खत्म कर ली है।

सलमान ने नहीं ली है फीस

सलमान ने नहीं ली है फीस

सलमान खान जब बीते हफ्ते शूटिंग के लिए पहुंचे थे तो चिरंजीवी ने बुके देते हुए उनका स्वागत किया था। कास बात ये है कि सलमान खान ने इस फिल्म में अपने रोल के लिए फीस लेने से मना कर दिया है। सलमान खान को जब फीस ऑफर हुई तो उन्होंने चिरंजीवी के लिए अपना सम्मान दर्शाते हुए पैसे लेने से मना कर दिया। फिल्म में मुख्य किरदार में तेलुगु मेगास्टार चिरंजीवी और नयनतारा नजर आएंगे।

सलमान के पास कई फिल्में

सलमान के पास कई फिल्में

सलमान खान के तेलुगू फिल्म गॉडफादर के इस छोटे किरदार को छोड़ दें तो उनके पास बॉलीवुड में भी काफी काम है। उनकी टाइगर फ्रैंचाइजी की तीसरी फिल्म टागइर 3 की शूटिंग पूरी हो चुकी है, जल्दी ही इस फिल्म को रिलीज किया जा सकता है। इसके अलावा भी कुछ फिल्मों की शूटिंग में वो बिजी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+