'तुम तो बच्चे पैदा करो', कैटरीना कैफ से ये क्या बोल गए सलमान खान? एक्ट्रेस हुईं नाराज और फिर जो हुआ
Salman Khan On Katrina Kaif: एक समय था जब बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान एक्ट्रेस कैटरीना कैफ से प्यार करते थे और उनसे शादी करना चाहते थे। सलमान खान और कैटरीना कैफ की खास दोस्ती हमेशा चर्चा का विषय बनी रही हैं।
कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी
फिलहाल कैटरीना कैफ ने बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल से शादी कर ली है लेकिन सलमान खान 59 की उम्र में भी सिंगल हैं। सलमान खान न सिर्फ अपनी दमदार फिल्मों के लिए बल्कि अपने अफेयर्स को लेकर भी खबरों में छाए रहते हैं।

सलमान खान और कैटरीना कैफ का रिश्ता
सलमान खान का सबसे चर्चित रिश्ता ऐश्वर्या राय के साथ रहा है, वहीं कैटरीना कैफ संग उनका रिश्ता भी लंबे समय तक चर्चा का विषय बना रहा है। कैटरीना कैफ अपने करियर के शुरुआती दौर में सलमान खान के साथ रिलेशनशिप में थीं।
रणबीर कपूर के चलते हुआ था ब्रेकअप
काफी दिनों तक सलमान खान और कैटरीना कैफ का अफेयर चला था, लेकिन ये रिश्ता टिक नहीं पाया और दोनों का ब्रेकअप हो गया था। कुछ रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया था कि रणबीर कपूर के चलते ही सलमान खान और कैटरीना कैफ के बीच दूरियां आ गई थी।
कैटरीना कैफ और सलमान खान के बीच दोस्ती
कहा जाता है कि कैटरीना कैफ सुपरस्टार सलमान खान को छोड़कर रणबीर कपूर के साथ रिलेशनशिप में आ गई थीं। इसके बावजूद, आज भी सलमान खान और कैटरीना कैफ के बीच दोस्ताना संबंध कायम हैं और ब्रेकअप के बाद भी उन्होंने कई फिल्मों में साथ काम किया है।
सलमान खान से कैटरीना को लेकर पूछा गया था ऐसा सवाल
-आपको बता दें कि साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म 'भारत' के प्रमोशन के दौरान सलमान खान और कैटरीना कैफ साथ में नजर आए थे। इसी इवेंट में एक मजेदार घटना हुई थी जिसने सबका ध्यान खींचा था। एक इंटरव्यू के दौरान सलमान खान से सवाल पूछा गया था कि अगर कैटरीना कैफ एक्ट्रेस नहीं होतीं, तो वो क्या करतीं?
-ये सवाल सुनकर सलमान खान ने कुछ देर सोचा और फिर मजाकिया अंदाज में जवाब दिया- कैटरीना को शादी करके बच्चे पैदा करने चाहिए। सलमान खान का ये जवाब सुनकर कैटरीना कैफ ने तुरंत प्रतिक्रिया दी थी और कहा था कि सवाल उनके प्रोफेशन के बारे में था, न कि पर्सनल लाइफ से जुड़ा हुआ।
-उस समय कैटरीना कैफ ने मुस्कुराते हुए कहा था- ये पूछ रहे हैं कि अगर मैं एक्ट्रेस नहीं होती, तो क्या मैं डॉक्टर या इंजीनियर होती? इस पर सलमान खान ने भी मुस्कुराते हुए जवाब दिया था कि बच्चों की परवरिश और उनकी देखभाल करना भी एक बहुत बड़ा और अहम काम है।
-ये हल्का-फुल्का मजाक भले ही मीडिया में सुर्खियों में रहा, लेकिन इसने ये भी साबित कर दिया था कि सलमान खान और कैटरीना कैफ के बीच एक सहज और दोस्ताना बॉन्ड बना हुआ है, जहां वह एक-दूसरे से बेझिझक बातें और मजाक कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications