Salman Khan नहीं खाते 'बीफ', जानें कारण, वीडियो में 'धर्म' और 'गाय' को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा
Salman Khan: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान इस समय अपनी अपकमिंग फिल्म 'सिकंदर' को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। कुछ समय पहले ही फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था जो कि लोगों को खूब पसंद आया है। ऐसे में लोग अब फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
सलमान खान खाने-पीने के शौकीन हैं
सलमान खान की ये फिल्म आगामी 28 मार्च 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। मेकर्स को उम्मीद है कि भाईजान की ये फिल्म थिएटर्म पर कोई बड़ा धमाका कर सकती है। आपको बता दें कि सलमान खान खाने-पीने के काफी शौकीन हैं।

बीफ और पोर्क नहीं खाते हैं सलमान खान
-बिग बॉस के सेट पर भी सलमान खान को कई बार तरह तरह के खाने का मजा लेते हुए देखा गया है। सलमान खान ने एक पुराने इंटरव्यू में बताया था कि वह खाने को इन्जॉय करते हैं। आपको बता दें कि भाईजान मांसाहारी हैं लेकिन वह बीफ और पोर्क नहीं खाते हैं।
-इस समय सलमान खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह लोगों का बता रहे हैं कि वो बीफ और पोर्क नहीं खाते हैं।
-आपको बता दें कि सलमान खान पूरी तरह से फैमिली मैन हैं। अपने परिवार को लेकर सलमान खान आज भी बहुत पजेसिव हैं। खासतौर पर भाईजान अपनी मां सलमान खान के बेहद करीब हैं।
धर्म को लेकर सलमान खान का शॉकिंग बयान
-अपनी मां को लेकर सलमान खान के दिल में जो प्यार है उसके लोग दीवाने हैं। वहीं एक्टर ने खुद इस बात का खुलासा किया है वह किस कारण से मांसाहारी होने के बावजूद बीफ और पोर्क नहीं खाते हैं। इस बात का कनेक्शन उनकी मां से जुड़ा है।
-सलमान खान ने आप की अदालत शो में कहा है- मैं हर धर्म में विश्वास करता हूं। आपको दूसरों के धर्म की रिस्पेक्ट करनी होगी।
-सलमान खान ने आगे कहा है- जब आप किसी और के धर्म की इज्जत करोगे, तभी वो आपके मजहब की रिस्पेक्ट करेंगे और मैं दोनों साइड से हूं। मां हिन्दू हैं, बाप मुसलमान और दूसरी मां कैथोलिक हैं। इसलिए मैं हिंदुस्तानी हूं। हम सब हिंदुस्तानी हैं।
सलमान खान ने गाय को लेकर कही ऐसी बात
सलमान खान ने आगे कहा- मैं मानता हूं कि गाय हमारी भी माता है क्योंकि हमारी मां हिन्दू हैं और वो घर पर हमारे साथ रहती है। यही कारण है कि मैं बीफ नहीं खाता। मेरी मां हिन्दू है और हिन्दू धर्म में गाय को खाना पाप माना जाता है। साथ ही एक्टर के पोर्क न खाने का कारण भी यही है कि उनके पिता मुस्लिम हैं और मुस्लिम धर्म में पोर्क खाना हराम माना जाता है।












Click it and Unblock the Notifications