सलमान खान को नहीं लग रहा धमकी से डर, बोले- जो जब होना होगा, तब होगा, एक्टर के दोस्त ने किया बड़ा खुलासा
Salman Khan Security: सलमान खान के दोस्त ने कहा कि एक्टर इस धमकी की परवाह नहीं कर रहे हैं। वह इसे लेकर काफी लापरवाह हैं या फिर ये भी हो सकता है कि वह नहीं चाहते कि उनका परिवार उन्हें लेकर चिंता करे।

Salman Khan Security: लॉरेंस बिश्नोई गैंग द्वारा बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को जान से मारने की धमकी दिए जाने के बाद, उनकी सुरक्षा बहुत ज्यादा बढ़ा दी गई है। इसी बीच खबर है कि सलमान खान फिलहाल मुंबई में नहीं है। वहीं सलमान खान के मुंबई स्थित घर यानी गैलेक्सी अपार्टमेंट की सुरक्षा काफी बढ़ा दी गई है। घर के बाहर 4 पुलिस कर्मा तैनात कर दिए गए हैं। इसके अलावा सलमान खान सहित उनके परिवार के सदस्यों को फिलहाल कुछ समय के लिए इवेंट्स और प्रोग्राम्स में शामिल होने के लिए मना किय गया है। अब सलमान खान के दोस्त का कहना है कि भाईजान गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की इस धमकी को बेहद कैजुअल तरीके से ले रहे हैं।

सलमान खान के दोस्त ने किया बड़ा खुलासा
सलमान खान के दोस्त ने ईटाइम्स से बात करते हुए बताया है- सलमान इस धमकी की परवाह नहीं कर रहे हैं। वह इसे लेकर काफी लापरवाह हैं। ये भी हो सकता है कि वह खुद को कैजुअल दिखाने की कोशिश कर रहे हैं ताकि उनके माता-पिता उनकी चिंता न करें। दोस्त ने आगे बताया कि खान परिवार की सबसे अच्छी बात ये है कि फैमिल के सभी सदस्त हर समय एक दूसरे के साथ खड़े नजर आते हैं चाहे हालात कैसे भी हों।

सलीम साहब की रातों की नींद उड़ गई है
भाईजान के दोस्त ने बताया कि सलमान खान का पूरा परिवार साथ-साथ रहता है और हर नियम का पालन करता है। सब एक दूसरे की बहुत चिंता करते हैं। उन्होंने आगे कहा- सलमान खान के पिता सलीम साहब बाहर से बहुत शांत दिखाई देते हैं और चुपचाप रहते भी हैं लेकिन पूरा परिवार जानता है कि इस धमकी के बाद से सलीम साहब की रातों की नींद उड़ गई है।

सलमान ने कहा- जो जब होना होगा तब ही होगा
सलमान खान के दोस्त ने आगे कहा- सलमान को लगता है कि वह जितना अधिक ध्यान इस धमकी पर देंगे उतना ही धमकी देने वाले को लगेगा कि वह अपने काम में सफल हो रहे हैं जो कि वह चाहते थे। इसके अलावा सलमान खान की सोच है कि भाग्य में जो लिखा होगा उसे कोई नहीं टाल सकता चाहे कितना भी उसे रोकने की कोशिश कर लो। सलमान खान के अनुसार जो जब होना होगा तब ही होगा।

सलमान खान को बाहर निकलने से किया गया मना
आपको बता दें कि परिवार के दबाव के कारण सलमान खान ने धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद बाहर के किसी भी व्यक्ति से मिलने से साफ मना कर दिया है। सिर्फ इतना ही नहीं उन्हें घर से बाहर जाने के लिए भी मना किया गया है। वहीं ईद 2023 पर सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' रिलीज होने वाली है। सलमान खान को इस फिल्म के प्रमोशन के लिए ग्राउंड लेवल पर काम करना था लेकिन फिलहाल इसमें भी रोक लगाई गई है।

सलमान के घर की बढ़ाई गई सुरक्षा
खबर है किसलमान खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से एक ई-मेल के जरिए धमकी मिलने के बाद सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। उनके घर के बाहर दो एपीआई और चार कांस्टेबल तैनात किए गए हैं और एक पुलिस जीप भी तैनात की गई है।

सलमान खान से बात करना चाहता है गोल्डी
आपको बता दें कि सलमान खान को मिले धमकी भरे ई-मेल के बाद मुंबई पुलिस ने कई लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इस ई-मेल में कहा गया है कि गोल्डी बराड़ बॉलीवुड एक्टर सलमान खान से बात करना चाहता है और एक्टर की टीम से जल्द से जल्द टाइम फिक्स करने को कहा गया है ताकि उनकी भाईजान से बात हो सके। इसके अलावा इस ई-मेल में सलमान की टीम से हाल ही में वायरल हुए लॉरेंस बिश्नोई का वीडियो एक्टर को दिखाने को कहा गया है जिसमें उसने उन्हें जान से मारने की बात कही थी।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications