रात को जंगल में बैठे मच्छर मारते दिखे सलमान खान, बिग बॉस-15 को लेकर बड़ा ऐलान, वीडियो वायरल
मुंबई, 11 सितंबर: लोकप्रिय टीवी शो बिग बॉस का 15वां सीजन जल्दी ही प्रसारित होगा। चैनल की ओर से शो के प्रोमो भी रिलीज हो चुके हैं लेकिन बिग बॉस 15 का जो नया प्रोमो वीडियो आया है। उसने दर्शकों की उत्सुकता को बढ़ा दिया है। प्रोमो में सलमान खान जंगल में रात कटते दिख रहे हैं। वो बैठे हुए मच्छर मार रहे हैं। जिससे सााफ है कि इस बार कंटेस्टेंट को बिग बॉस के घर में मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा।

बिग बॉस-15 का शफर होगा जंगल से शुरू
कलर्स टीवी ने बिग बॉस का जो प्रोमो रिलीज किया है, उसके कैप्शन में लिखा है- इस बार बिग बॉस 15 का शफर होगा जंगल से शुरू। सलमान खान प्रोमो वीडियो में कह रहे हैं- यहां जगने-जगाने की, चिढ़ने-चिढ़ाने की तो है, लेकिन कहां हैं सुविधाएं सोने की विश्वसुंत्री। इस पर पेड़ से रेखा की आवाज आता है- हमारे आगोश के साए में नींद कहां आएगी और इस जंगल की सर्द हवा हर वक्त सताएगी। इस पर सलमान कहते हैं- सदस्यों की सदस्याएं और उनकी समस्याएं होने वाली हैं भयंकर टाइट. संकट इन जंगल फैलाएगा दंगल पे दंगल।
वायरल हो रहा है वीडियो
वीडियो में जिस तरह से सलमान मॉस्किटो रैकेट से मच्छर मारते नजर आते हैं और चैनल ने जंगल से शो शुरू होने की बात लिखी है। उससे साफ है कि इस बार कंटेस्टेंट को हो सकता है कि शुरू में घर में जाने से पहले जंगल में भी रहना पड़े। सलमान का ये वीडियो यूजर्स को खूब पसंद आ रहा है। वीडियो को 2 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और हजारों लोग इस पर कमेंट कर चुके हैं।

सलमान होस्ट करेंगे शो
सलमान खान इस बार भी बिग बॉस को होस्ट करते नजक आएंगे। बिग बॉस-15 वूट पर चल रहे बिग बॉस ओटीटी के खत्म होने के बाद शुरू किया जाएगा। बिग बॉस ओटीटी जल्द ही खत्म होने वाला है। जिसके बाद बिग बॉस का नया सीजन 15 अक्टूबर से शुरू हो सकता है। सलमान खान की बात करें तो वो भी अभी देश में नहीं हैं। फिलहाल वो अपनी फिल्म 'टाइगर 3' की शूटिंग के लिए विदेश में हैं।












Click it and Unblock the Notifications