सलमान खान की भांजी अलीजेह अग्निहोत्री की चमक गई किस्मत, मिला ऐसा बड़ा मौका

Alizeh Agnihotri: सलमान खान की भांजी अलीजेह अग्निहोत्री जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। उनकी नई फिल्म के प्रोड्यूसर उनके पापा अतुल अग्निहोत्री हैं।

alizeh agnihotri

Alizeh Agnihotri: बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' और 'टाइगर 3' को लेकर काफी बिजी चल रहे हैं। इसी बीच खबर है कि सलमान खान की भांजी अलीजेह अग्निहोत्री भी जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। आपको बता दें कि अलीजेह अग्निहोत्री सलमान खान की बहन अलवीरा और जीजा अतुल अग्निहोत्री की बेटी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अलीजेह अग्निहोत्री ऑस्कर विनिंग फिल्म 'कोडा' के हिन्दी रीमेक से बॉलीवुड में एंट्री करने की तैयारी में लगी हुई हैं।

अलीजेह करने जा रही हैं बॉलीवुड डेब्यू

अलीजेह करने जा रही हैं बॉलीवुड डेब्यू

आपको बता दें कि सलमान खान की भांजी अलीजेह पहले किसी और बॉलीवुड फिल्म में नजर आने वाली थीं लेकिन किसी खास कारण के चलते उस फिल्म को होल्ड में रख दिया गया है। फिलहाल अलीजेह फिल्म 'कोडा' के हिंदी रीमेक पर जमकर काम कर रही हैं।

फ्रेंच फिल्म की रीमेक में आएंगी नजर

जानकारी के अनुसार कोडा फ्रेंच-बेल्जियन फिल्म La Famille Belier की रीमेक है। इस फिल्म में 17 साल की एक लड़की की कहानी बताई गई है जो सिंगर बनना चाहती है। इस लड़की के परिवार के सभी लोगों को सुनाई नहीं देता लेकिन ये लड़की इकलौती है जो सुन सकती है। बताया जा रहा है कि फिल्म कोडा और La Famille Belier में उन्हीं एक्टर्स को दिखाया गया है जिन्हें सुनाई देने में दिक्कत थी।

अलीजेह के पापा हैं फिल्म के प्रोड्यूसर

अलीजेह के पापा हैं फिल्म के प्रोड्यूसर

आपको बता दें कि अलीजेह अग्निहोत्री के इस ऑस्कर विनिंग फिल्म की रीमेक के डायरेक्टर विकास बहल हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस फिल्म की स्क्रिप्ट का काम विकास बहल ने पूरा कर लिया है। खबर है कि विकास बहल की इस फिल्म को अलीजेह के पापा अतुल अग्निहोत्री और रिलायंस एंटरटेनमेंट ने मिलकर प्रोड्यूस किया है।

अगले साल शुरू होगी फिल्म की शूटिंग

विकास बहल ने फिल्म की स्क्रिप्ट को पूरा कर लिया है। अगले साल की शुरुआत में इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी जाएगी। इस फिल्म की तैयारी विकास पिछले 6 साल से कर रहे थे। डायरेक्टर ने हिंदी ऑडियन्स को ध्यान में रखते हुए जरूरी बदलाव भी किए हैं।

पहले किसी और फिल्म में करना था अलीजेह को काम

इससे पहले खबर थी कि अलीजेह नेशनल अवॉर्ड विनर फिल्म निर्माता-निर्देशक सौमेंद्र पाधी की मूवी से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही थीं। बताया गया था कि उस फिल्म का नाम फाइनल नहीं हुआ था लेकिन उस पर काम शुरू हो चुका था। उस फिल्म को साल 2023 में रिलीज होना था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+