Salman Khan की उम्र को लेकर फेमस डायरेक्टर ने दिया बड़ा बयान, भाईजान के लिए सरेआम कही ऐसी बात

Salman Khan and Sooraj Barjatya: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'सिकंदर' को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। हाल ही में फिल्म का टीजर रिलीज किया गया है जो कि लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

ईद 2025 में सलमान खान की 'सिकंदर' होगी रिलीज
फिलहाल सलमान खान के फैंस इस फिल्म के रिलीज होने का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ये फिल्म आगामी 28 मार्च 2025 यानी ईद के मौते पर रिलीज हो रही है। आपको बता दें कि सलमान खान की फिल्मों को लेकर लोगों में एक अलग ही क्रेज देखने को मिलता है। लेकिन अब भाईजान के साथ कुछ और ही होने वाला है।

Salman Khan

सलमान खान के फेमस 'प्रेम' किरदार

जानकारी के अनुसार सलमान खान के किरदार 'प्रेम' को लोगों ने खूब पसंद किया है। भाईजान का ये रोल काफी फेमस है और लोगों को खूब पसंद भी आया है। लेकिन अब कहा जा रहा है कि सलमान खान आगे कभी भी 'प्रेम' के रोल में नजर नहीं आएंगे।

सूरज बड़जात्या ने किया चौंकाने वाला खुलासा

डीएनए इंडिया के साथ बात करते हुए बॉलीवुड के फेमस फिल्म मेकर सूरज बड़जात्या ने सलमान खान को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है। सूरज बड़जात्या ने कहा है कि उन्होंने अपनी आगामी फिल्मों के लिए नया 'प्रेम' ढूंढ लिया है।

सलमान खान 'प्रेम' के रूप में नजर नहीं आएंगे

सूरज बड़जात्या के अनुसार अब उनकी फिल्मों में सलमान खान 'प्रेम' के रूप में नजर नहीं आएंगे। फिल्म मेकर ने बताया कि अब नई पीढ़ी के लिए नया 'प्रेम' होगा। साथ ही उन्होंने ये भी खुलासा किया कि मार्च 2025 में वह एक बड़ा ऐलान भी करने वाले हैं, जो उनकी अगली फिल्म से जुड़ा हुआ होगा।

'नई पीढ़ी के लिए नया 'प्रेम' मिल गया है'

-सूरज बड़जात्या ने कहा- हमें नई पीढ़ी के लिए नया 'प्रेम' मिल गया है। वहीं सलमान खान के साथ काम करने को लेकर फिल्म मेकर ने कहा- सलमान खान के साथ फिल्म बना रहा हूं, लेकिन इसमें थोड़ा और समय लगेगा। अब मुझे उनकी उम्र के हिसाब से कहानी लिखनी होगी। सलमान खान को अब वापस 'प्रेम' के किरदार में लाना एक चुनौती है।

-सूरज बड़जात्या का कहना है कि सलमान खान एक्शन तो कर लेंगे, लेकिन पारिवारिक ड्रामा में आना और फिर वो मस्ती जो प्रेम करता है, उसे अब उस उम्र में लाना चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है। उन्होंने कहा- मैं सही तार को छूना चाहता हूं, तो थोड़ा टाइम लगेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+