सलमान खान के फैंस के लिए खुशखबरी, 'सिकंदर' के टीजर की रिलीज डेट आई सामने
सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म सिकंदर की शूटिंग में बिजी हैं। इसे साजिद नाडियाडवाला प्रोड्यूस कर रहे हैं। वहीं, ए.आर. मुरुगादास इसे डायरेक्ट कर रहे हैं। जब से इस फिल्म की अनाउंसमेंट हुई, तभी से ये चर्चा में बनी हुई है। अब प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला ने सलमान ख़ान के फैंस के लिए एक खास तोहफा देने का ऐलान किया है।
ये खुशखबरी सलमान की सिकंदर से जुड़ी हुई है। दरअसल, भाईजान के जन्मदिन के मौके यानी 27 दिसंबर 2024 को फिल्म का टीज़र रिलीज़ किया जाएगा। इस खबर के सामने आते ही फिर से फिल्म का बज बनना शुरू हो गया है। दर्शकों को मच अवेटेड 'सिकंदर' की पहली झलक देखने मिलेगी।

धारावी री-क्रिएट हो रही
फिल्म में सलमान खान के रियल लाइफ के साथ-साथ लार्जर देन लाइफ किरादरों के साथ भी तालमेल बिठाया गया है। इसमें सलमान एक दानवीर के साथ-साथ दबंग बिजनेसमैन के भी किरदार में नजर आएंगे। फिल्म का एक्शन भी उसी अनुसार डिजाइन किया जा रहा है। फिल्म का बैकड्रॉप दुनिया के सबसे बड़े स्लम धारावी पर सेट है। इसके लिए मेकर्स ने मुंबई में ही एक भारी भरकम सेट बनाया है। जहां धारावी की दुनिया को री-क्रिएट किया गया है। फिल्म के एक्शन को केविन कुमार ने डिजाइन कर रहे हैं। इसके पहले उन्होंने साउथ की कई फिल्मों का एक्शन डिजाइन किया है। इसके अलावा फिल्म में अपने किरदार के लिए सलमान ने ही कॉस्ट्यूम डिजाइन की है।
सलमान ने बढ़ाया वजन
सिकंदर में सलमान खान एक मसीहा के किरदार में नजर आएंगे। लेकिन उस किरदार का एक अतीत है, जिसमें वो खलनायक रहता है। सिकंदर की कहानी इसी अतीत और वर्तमान के द्वंद पर बताई जा रही है। अपने इस किरदार के लिए उन्होंने वजन भी बढ़ाया है। हालांकि अभी तक मेकर्स की तरफ से कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं आई। सिंकदंर सलमान के लिए भी काफी खास है। क्योंकि इसके पहले रिलीज हुई उनकी किसी भी फिल्म ने वैसा बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन नहीं किया, जिसके लिए सलमान जाने जाते हैं।
ईद पर रिलीज होगी फिल्म
ख़ैर, फिल्म 2025 ईद पर रिलीज होगी। फिल्म को ए आर मुरगादॉस डायरेक्ट कर रहे हैं। इसमें रश्मिका मंदन्ना, प्रतीक बब्बर और सत्यराज अहम रोल में हैं। वहीं इसी साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया है। सलमान और साजिद की जोडी 10 साल बाद साथ काम कर रही है। पिछली बार दोनों ने किक फिल्म में साथ काम किया था।












Click it and Unblock the Notifications