सौतन हेलन के साथ झूमीं सलमा खान, डांसिंग क्वीन ने लगाए जमकर ठुमके, फैंस कर रहे तारीफ
Salma Khan Helen Dance Video: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की मां सलमा खान ने 9 दिसंबर को अपना 78वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इस खास मौके पर खान परिवार ने एक पार्टी रखी। अब सलमा खान के बर्थडे की कई फोटोज और वीडियो वायरल हो रही हैं। इस बीच एक वीडियो काफी चर्चा में है।
सलमा खान के बर्थडे में सलीम खान की दूसरी पत्नी हेलन भी शामिल हुई थी। इस खास मौके पर सलमा अपनी सौतन के साथ डांस करती हुई नजर आई। एक दूसरे का हाथ थामे दोनों गाने पर जमकर थिरकते हुए दिखे। वहीं डांसिंग क्वीन को देख औसा लग रहा है कि वह सलमा के जन्मदिन पर काफी खुश हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस वीडियो में दोनों सौतन को साथ देखकर फैंस काफी तारीफ कर रहे हैं। वहीं सोहेल खान और सलमान खान भी अपनी मां के जन्मदिन पर झूमते हुए नजर आए। भाईजान ने सोशल मीडिया पर अपनी मां के लिए एक खास पोस्ट भी शेयर किया है।
सलमान खान के पोस्ट में सलमा खान अपने छोटे बेटे सोहेल खान के साथ डांस करती हुई नजर आ रही हैं। इस वीडियो के कैप्शन में सलमान ने लिखा, "मम्मी जी जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं, मदर इंडिया, हमारी दुनिया।" अब फैंस और समाम सेलिब्रिटीज कमेंट कर खूब प्यार बरसा रहे हैं।
इसके अलावा सोहेल खान ने भी एक वीडियो शेयर किया है। जिसके कैप्शन में एक्टर ने लिखा, "जन्मदिन की शुभकामना मदर इंडिया।" वही बात करें हेलन की तो वह अपनी सौतन सलमा खान से काफी अच्छी बॉन्डिंग शेयर करती हैं। दोनों एक दूसरे के काफी करीब हैं। सलमा और हेलन को कई बार साथ देखा जाता है। सलमा ने पति सलीम खान की दूसरी शादी को खुलकर स्वीकार किया था। इसका खुलासा खुद सलीम खान ने कई इंटरव्यू के दौरान किया था। उन्होंने ये भी खुलासा किया था कि वह अपनी पहली शादी से परेशान नहीं थे, लेकिन हेलन उनकी जिंदगी का अहम हिस्सा हैं।
ये भी पढ़ें: Salman Khan: ये हैं सलमान खान की 5 सुपर फ्लॉप फिल्में, एक बार देखते ही पकड़ लेंगे माथा












Click it and Unblock the Notifications