सलमान खान की सुरक्षा पर हुई भारी चूक, 'सितारे जमीन पर' की स्क्रीनिंग में अनजान शख्स ने की हरकत

सलमान खान हाल ही में आमिर खान की फिल्म 'सितारे ज़मीन पर' की स्पेशल स्क्रीनिंग में शामिल हुए। आमिर ने उन्हें अपनी फिल्म देखने के लिए बुलाया था। यहां उन्होंने पैपराजी से मस्ती मजाक भी किया। लेकिन इस दौरान एक अजीब हरकत उनके साथ ही। दरअसल, जब वो स्क्रीनिंग से निकल रहे थे तभी सुरक्षा घेरा तोड़कर उनके करीब आने की कोशिश की, जिसके बाद सलमान की सुरक्षा टीम ने तुरंत कार्रवाई की।

सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक व्यक्ति नीले रंग का ब्लेज़र पहने सीढ़ियों पर खड़ा सलमान खान का इंतजार कर रहा था। जैसे ही सलमान खान दरवाजे पर पहुंचे, सुरक्षाकर्मियों ने उसे हटाने की कोशिश की। जब सलमान दरवाजे से बाहर निकले, तो वह व्यक्ति फिर से उनके करीब आने लगा। इस पर सुरक्षा टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया। जिससे वहां मौजूद लोगों में हलचल मच गई। सलमान खान की नजर भी उस व्यक्ति पर पड़ी।

Salman Khan

गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से सलमान खान को लॉरेंस गैंग से धमकियां मिल रही हैं, जिसके कारण उन्हें कड़ी सुरक्षा में रखा गया है। 2023 में लॉरेंस गैंग से धमकी मिलने के बाद सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। उन्हें महाराष्ट्र सरकार की ओर से Y+ श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है। इसके तहत 11 जवान हर समय उनकी सुरक्षा में तैनात रहते हैं, जिनमें एक या दो कमांडो और दो पीएसओ (PSO) शामिल होते हैं। सलमान खान की गाड़ी के आगे और पीछे एस्कॉर्ट करने के लिए दो गाड़ियां हमेशा मौजूद रहती हैं। इसके अतिरिक्त, सलमान खान की गाड़ी पूरी तरह से बुलेटप्रूफ है। इस साल जनवरी में गैलेक्सी अपार्टमेंट पर हुई फायरिंग के बाद सलमान खान के अपार्टमेंट की बालकनी को भी बुलेटप्रूफ बनाया गया है। साथ ही, पूरे इलाके में हाई रेजोल्यूशन कैमरे लगाए गए हैं।

पहले भी हो चुकी हैं अपार्टमेंट में घुसने की कोशिशें
मई के महीने में भी एक व्यक्ति ने सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में जबरदस्ती घुसने की कोशिश की थी। 20 मई को हुई इस घटना में, 23 वर्षीय आरोपी जितेंद्र कुमार, जो छत्तीसगढ़ का रहने वाला है, को गिरफ्तार किया गया था। इससे पहले, ईशा छाबड़ा नाम की एक महिला ने भी गैलेक्सी अपार्टमेंट में घुसने की कोशिश की थी, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। सलमान खान की सुरक्षा को लेकर चिंताएं लगातार बनी हुई हैं, जिसके चलते प्रशासन और उनकी निजी सुरक्षा टीम पूरी तरह से सतर्क है। हाल की घटनाओं को देखते हुए, उनकी सुरक्षा में और भी सख्ती बरती जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+