'ब्रेन एन्यूरिज्म' बीमारी की वजह से गायब हो रहे सलमान खान के बाल, कपिल के शो में खुली पोल
Salman Khan: सलमान खान की फिल्म सिकंदर नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है। इसे वो प्रमोट करने कपिल शर्मा के शो में पहुंचे थे। यहां उन्होंने पहले अपनी फिल्म का मजाक उड़ा दिया। उनसे मिलने कुछ उनके हमशक्ल आए थे। तब सलमान उनसे पूछते हैं कि सिकंदर के बाद से काम धंधा अच्छा चल रहा है। फिर खुद ही जोर-जोर से हंसने लगे।
शो में सलमान ने ये खुलासा भी किया कि वो 'ब्रेन एन्यूरिज्म' और 'ट्राइजेमिनल न्यूराल्जिया' नामक बीमारी से जूझ रहे हैं। ये सुनकर सभी लोग थोड़ा हैरान हो गए। लेकिन शो में सलमान खान जिस हेयरस्टाइल में नजर आए, उसमें एक साइड से उनके बाल कम नजर आए। इसके बाद ये चर्चा होनी शुरू हो गई कि सलमान खान के बाल बीमारी की वजह से गायब हो रहे हैं।

हालांकि सलमान के बहुत ज्यादा बाल नहीं झड़े हुए दिख रहे हैं। लेकिन जैसे ही फैंस की नजर गई वो थोड़ा चिंतित हो गए। अभी तक ये पता नहीं चला है कि सलमान के बाल बीमारी के वजह से गायब हुए हैं या कोई और कारण है। जबसे सलमान की बीमारी खबर सामने आई है तो उनके फैंस काफी परेशान हो गए हैं। साथ ही वो उनके लिए दुआ भी कर रहे हैं। बता दें, कपिल ने सलमान की फिल्मों की हेयरस्टाइल के बारे में भी बात की। जिसमें सलमान ने बताया, मेरे तेरे नाम का जो लुक था, वो एक्चुअल में अब्दुल कलाम साब से इंस्पायर्ड था। मुझे ऐसा लगता था कि छोटे शहरों के हीरो लंबे बाल रखते थे। सारे पुराने हीरो ने भी ऐसे रखे थे। वहीं से ये इंस्पिरेशन आई। इस फिल्म से उनकी हेयरस्टाइल खूब फेमस हुई थी। जो दो दशक बाद आज भी चलन में हैं।
सलमान खान को आखिरी बार फिल्म 'सिकंदर' में देखा गया था, जो बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। अब वो जल्द ही गलवान घाटी में हुई घटना पर आधारित एक फिल्म पर काम शुरू करेंगे। इस फिल्म की शूटिंग जुलाई में शुरू हो सकती है। इसे अपूर्व लाखिया डायरेक्ट कर रहे हैं। इसमें सलमान खान आर्मी ऑफिसर के रोल में दिखाई देंगे।












Click it and Unblock the Notifications