एयरपोर्ट पर सलमान खान के नन्हे फैन ने सिक्योरिटी तोड़ की ये हरकत, एक्टर ने लगाया गले और फिर....
Salman Khan Little Fan: सलमान खान का एक प्यारा सा नन्हा फैन एक्टर की सिक्योरिटी को तोड़ते हुए उनके पास पहुंच गया और उन्हें गला से लगा लिया। इस चीज को देख सलमान खान भी मुस्कुराने लगे थे।

Salman Khan Little Fan: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान पिछले काफी समय से सुर्खियों में छाए हुए हैं। भाईजान को बिश्नोई गैंग की तरफ से कई बार जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। इन धमकियों के बाद से उनके और उनके परिवार की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इन दिनों सलमान खान काफी सुरक्षा के बीच एक जगह से दूसरी जगह ट्रैवल कर रेह हैं। इसी बीच सलमान खान का एक लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सलमान खान का एक नन्हा फैन उनसे मिलने के लिए उनके सुरक्षा कर्मियों को हटाते हुए उनके पास पहुंच जाता है।
सलमान खान की सिक्योरिटी
आपको बता दें कि इन दिनों सलमान खान जहां भी जाते हैं उनके साथ उनका पर्सनल बॉडीगार्ड शेरा तो रहता ही है, साथ ही ढेरों आर्म्ड गार्ड्स भी मौजूद रहते हैं। ऐसे में अगर कोई सलमान के पास आने की जरा भी कोशिश करता है तो उसको तुरंत रोक दिया जाता है। लेकिन हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर कुछ ऐसा हुआ कि बॉडीगार्ड शेरा के साथ साथ दूसरे लोग भी देखते रह गए।
एयरपोर्ट पर सलमान खान का नन्हा फैन
दरअसल सलमान खान का एक प्यारा सा छोटा फैन सिक्योरिटी को तोड़ता हुआ उनके पास पहुंच गया। सलमान खान का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि इन दिनों सलमान खान अपने नए लुक को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। हाल ही में उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर अपने लेटेस्ट लुक में स्पॉट किया गया। एयरपोर्ट पर उनके साथ बहुत सारे सिक्योरिटी गार्ड्स थे, जो उन्हें कड़ी सुरक्षा प्रदान कर रहे थे।
सलमान खान का वीडियो हुआ वायरल
सलमान खान जैसे ही एयरपोर्ट के अंदर घुसने के लिए आगे बढ़ने लगे, वैसे ही सलमान खान का एक छोटा सा फैन उनके पास दौड़ते हुए पहुंच गया। इस बच्चे ने ऐसी दौड़ लगाई कि सभी देखते रह गए। वह जैसे ही सलमान खान के पास पहुंचा, वैसे ही उसने भाईजान को कसकर गले लगा लिया। सलमान खान अपने इस नन्हे फैन का प्यार देखकर बेहद खुश हुए। वहीं सलमान खान के चेहरे पर भी मुस्कुराहट नजर आई।
नन्हे फैन को सलमान खान ने लगाया गले
विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में सलमान खान को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा जा सकता है। इस वीडियो में जिस चीज ने सबसे ज्यादा फैंस का ध्यान खींचा है वह एक छोटे से बच्चे के प्रति सलमान खान का रिएक्शन था, जिसने सबका दिल छू लिया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि सलमान खान अपने नन्हे फैन के साथ हाथ मिलाने के लिए रुकते हैं। फिर वो बच्चा उन्हें गले से लगा लेता है और भाईजान भी उसे प्यार से गले लगा लेते हैं। सलमान खान का बॉडीगार्ड शेरा भी इस प्यार को देखता रह गया। देखें वीडियो-
लोगों ने सलमान खान से कही ये बात
सलमान खान का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यूजर्स को सलमान खान का ये अंदाज बहुत पसंद आ रहा है। लोग इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। लोग इस वीडियो को देखने के बाद सलमान खान की तारीफ कर रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- अंदर और बाहर दोनों से कितने खूबसूरत इंसान हैं। वहीं एक श्खस ने लिखा है- शानदार सलमान खान.. आप बहुत ही कमाल के इंसान हैं।












Click it and Unblock the Notifications