Bigg Boss 19: फिनाले से पहले सलमान खान ने छोड़ा 'बिग बॉस 19', वीकेंड का वॉर कौन करेगा होस्ट?
Salman Khan Leaves Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 के दर्शकों के लिए इस हफ्ते का वीकेंड का वार थोड़ा अलग होने वाला है। सलमान खान, जो हर सप्ताह कंटेस्टेंट की क्लास लेने और दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए जाने जाते हैं, इस बार शो में नजर नहीं आएंगे। इसकी वजह है उनका इंटरनेशनल दबंग टूर, जिसके लिए वह कतर में व्यस्त हैं। शूटिंग शेड्यूल के कारण सलमान मुंबई नहीं लौट पाए, और इसलिए मेकर्स को शो के लिए एक नए मेजबान की तलाश करनी पड़ी।

रोहित शेट्टी करेंगे शो को होस्ट
काफी चर्चा के बाद अब यह तय हो गया है कि इस सप्ताह वीकेंड का वार का जिम्मा बॉलीवुड के लोकप्रिय निर्देशक रोहित शेट्टी संभालेंगे। रोहित शेट्टी एक मजबूत और सख़्त होस्ट के रूप में जाने जाते हैं, खासकर उनके शो खतरों के खिलाड़ी की वजह से दर्शक उनके बेबाक अंदाज़ से अच्छी तरह परिचित हैं। पहले खबरें थीं कि फराह खान या करण जौहर में से किसी एक को शो के लिए बुलाया जाएगा। फराह खान को अप्रोच भी किया गया था, लेकिन उनकी पहले से तय प्रतिबद्धताओं के कारण वे यह एपिसोड शूट नहीं कर सकीं। करण जौहर और फराह दोनों इससे पहले भी सलमान की जगह बिग बॉस होस्ट कर चुके हैं।
रोहित शेट्टी और बिग बॉस का पुराना रिश्ता
रोहित शेट्टी पहली बार इस शो का हिस्सा नहीं बन रहे। सीजन 13 में वह सिद्धार्थ शुक्ला और आसिम रियाज़ के बीच चल रहे तनाव को कम करने के लिए विशेष एपिसोड में आए थे। उस वक्त उन्होंने अपनी शांत और सख्त शैली से दोनों प्रतिभागियों को बैठाकर बातचीत करवाई थी। यही कारण है कि मेकर्स को उम्मीद है कि रोहित इस बार भी कंटेंटेस्ट के बीच चल रहे विवादों पर सही तरीके से बात करेंगे।
इस समय घर के अंदर बढ़ा तनाव
बिग बॉस 19 में हाल ही में गौरव खन्ना कप्तान बने हैं, जिसके बाद घर में वातावरण काफी गर्म है। अमाल मलिक और शहबाज सहित कई प्रतिभागी बिग बॉस पर पक्षपात के आरोप लगा चुके हैं। अब दर्शकों की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि रोहित शेट्टी वीकेंड का वार में इन मुद्दों को किस तरह से उठाते हैं और क्या घरवालों की कड़ी क्लास लगती है या नहीं।












Click it and Unblock the Notifications