क्या लॉरेंस बिश्नोई से मिले हैं विवेक ओबेरॉय? एक्टर ने की बिश्नोई समाज की तारीफ, कहा- 'हिरण के मर जाने के..'

Salman Khan And Vivek Oberoi: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट में 14 अप्रैल 2024 को गोलीबारी हुई। हालांकि मुंबई पुलिस ने गुजरात के भुज से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस हमले का जिम्मा लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई ने लिया।

इस पूरे हंगामे के बीच अभिनेता विवेक ओबेरॉय का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें एक्टर ने बिश्नोई समाज की जमकर तारीफ की। साथ ही एक्टर ने काले हिरण के शिकार मामले में सलमान खान पर बातों ही बातों में तंज कसा।

Salman Khan

वीडियो में विवेक ओबेरॉय ने कहा कि, "इस दुनिया में, केवल एक ही समुदाय है, बिश्नोई समुदाय, जहां अगर एक हिरण मर जाता है, तो उसके बच्चों को बिश्नोई हमारी माताएं अपनी छाती से लगाकर अपने बच्चे की तरह से उसे दूध पिलाती हैं और उसे अपने बच्चों की तरह रखती हैं।" विवेक के वायरल वीडियो पर नेटिजेंस तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं।

विवेक ओबेरॉय का ये वीडियो काफी पुराना जो कि अब काफी चर्चा में है। इस वीडियो पर कमेंट कर लोग विवेक और सलमान की दुश्मनी से इसे जोड़ रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और विवेक ओबेरॉय का दुश्मन एक है।' एक ने लिखा, 'सलमान खान से दुश्मनी का बदला विवेक निकाल रहा है।' एक यूजर ने लिखा, 'ये लॉरेंस बिश्नोई का इतना सपोर्ट क्यों कर रहा है।'

बता दें कि, साल 1998 में सलमान खान पर आरोप लगा था कि उन्होंने काले हिरण का शिकार किया है। जिसके बाद एक्टर को गिरफ्तार भी किया गया था। हालांकि उन्होंने हर बार इन आरोपों को फर्जी बताया। लेकिन 2017 से लॉरेंस बिश्नोई उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहा है। कभी मेल तो कभी फोन के जरिए एक्टर को अब तक कई बार धमकी मिल चुकी है। जिसके बाद उनकी सुरक्षा को बढ़ाया गया। लेकिन अब घर पर हुई गोलीबारी के बाद मुंबई पुलिस काफी सतर्क हो गई है। फिलहाल वह आरोपियों से लगातार पूछताछ कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+