Salman Khan ने बनाए सिक्स पैक एब्स या फिर वीएफएक्स? एक्टर ने शर्ट का बटन खोल की ट्रोलर्स की बोलती बंद
सलमान खान ने किसी का भाई किसी की जान इवेंट में उन ट्रोलर्स की बोलती बंद कर दी। जिन्होंने टीजर आने के बाद सलमान की बॉडी का खूब मजाक उड़ाया था।

Salman Khan: बॉलीवुड के दबंग सलमान खान की अपकमिंग फिल्म किसी का भाई किसी की जान का दमदार ट्रेलर 10 अप्रैल को रिलीज हो चुका है। ट्रेलर में एक्टर के एक्शन से लेकर उनकी बॉडी की फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं।
सलमान खान ने की ट्रोलर्स की बोलती बंद
अब एक्टर ने फैंस को उस वक्त बड़ी ट्रीट दी जब उन्होंने मुंबई में फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' का ट्रेलर लॉन्च किया। साथ ही सलमान ने इवेंट में अपने सिक्स पैक एब्स दिखाकर उन ट्रोलर्स की बोलती बंद की है जिन्होंने दावा किया था कि, ये असली नहीं है बल्कि वीएफएक्स हैं।
बटन खोलकर दिखाई अपनी बॉडी
सलमान खान का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। सोमवार को फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में सलमान ने ट्रोल्स की बोलती बंद कर सबके सामने अपनी बॉडी दिखाई। एक्टर अपनी शर्ट के बटन खोलते हैं और वहां मौजूद सभी लोगों को अपने सिक्स पैक एब्स दिखाते हैं।
पूजा हेगड़े रह गई दंग
सलमान खान की बॉडी देखकर वहां मौजूदा सभी लोग भाईजान कहकर चिल्लाने लगते हैं। इतना ही नहीं खुद सलमान ये कहते हुए नजर आए कि सबको लगता है कि फिल्म में VFX का कमाल है, लेकिन मेरे ये एब्स असली है। अभी चार है फिर चार से छह होंगे। सलमान की यह बात सुन सभी जोर-जोर से तालियां बजाने लगते हैं।
वायरल हो रहा वीडियो
वीडियो में सलमान खान का यह अंदाज देखकर शहनाज गिल और पूजा हेगड़े हैरान रह जाती हैं। बता दें कि, ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान फिल्म किसी का भाई किसी की जान की पूरी स्टारकास्ट मौजूद थी। इसमे शहनाज गिल, पलक तिवारी, सिद्धार्थ निगम, जस्सी गिल, जगपति बाबू, वेंकटेश दग्गुबाती सभी एकसाथ नजर आए। ये फिल्म 21 अप्रैल 2023 को थिएटर में रिलीज होगी।












Click it and Unblock the Notifications