'सलमान खान रात में कुछ और होते हैं', मीका सिंह ने खोली भाईजान की पोल-पट्टी, सबके सामने रखा एक्टर का सच

Salman Khan and Mika Singh: बॉलीवुड के फेमस सिंगर मीका सिंह इस समय खबरों में छाए हुए हैं। दरअसल मीका सिंह ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में सुपरस्टार सलमान खान को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। भाईजान के बारे में इस तरह की बातें सुनकर हर कोई हैरान हो गया है।

मीका सिंह ने सलमान खान को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा
आपको बता दें कि सिंगर मीका सिंह सुपरस्टार सलमान खान के साथ एक स्ट्रॉन्ग बॉन्डिंग शेयर करते हैं। मीका सिंह ने सलमान खान की कई फिल्मों में गाने भी गाए हैं जो कि काफी सुपरहिट साबित हुए हैं। वहीं अब सिंगर ने एक इंटरव्यू में सलमान खान को लेकर बड़ा खुलासा किया है।

Salman Khan

'सलमान खान दो पैग लगाने के बाद कुछ और हो जाते हैं'

शुभांकर मिश्रा को दिए इंटरव्यू में मीका सिंह ने कहा है कि सलमान खान दो पैग लगाने के बाद कुछ और ही हो जाते हैं। मीका सिंह ने खुलासा किया है कि सलमान खान की दिन और रात में अलग-अलग पर्सनैलिटी होती है। सिंगर ने कहा कि भाईजान शाम को दो पैग लेने के बाद ज्यादा मिलनसार हो जाते हैं।

'सलमान भाई मेरे साथ बहुत ओपन हैं'

-मीका सिंह ने इंटरव्यू में कहा- सलमान खान रात को कुछ और होते हैं और दिन में कुछ और होते हैं। सलमान भाई मेरे साथ बहुत ओपन हैं। दो पैग पीने के बाद, वह मेरे साथ बराबरी का व्यवहार करन लगते हैं। लेकिन आपको कंफ्यूजन नहीं होना है। सलमान खान ने चाहे आपके साथ दो पैग पी लिए हों लेकिन वह सुपरस्टार हैं, भाईजान ही हैं।

-मीका सिंह ने कहा- शाम के बाद सलमान खान का स्टाइल भले ही बदल जाता हो लेकिन रहेंगे तो वह सुपरस्टार ही। समस्या तब होती है जब लोग अपनी लाइफ में जल्द ही घमंडी हो जाते हैं। हालांकि भाईजान बिल्कुल ऐसे नहीं हैं। वह बहुत अच्छे हैं।

मीका सिंह ने खोली सलमना खान की पोल-पट्टी

-मीका सिंह ने इंटरव्यू में मीत ब्रदर्स और सलमान खान से उनकी मुलाकात का एक किस्सा शेयर किया। उन्होंने कहा- मैंने ये कहानी कैमरे पर कभी नहीं बताई, लेकिन मीत ब्रदर्स ने एक बार उनके साथ बिरयानी खाई थी और सोचा था कि वह सबसे अच्छे दोस्त बन जाएंगे। वह नहीं जानते हैं कि मैं क्या जानता हूं।

-मीका सिंह ने आगे कहा- मुझे पता है कि सलमान खान दिन के समय काफी चिड़चिड़े रहते हैं। आपको शाम 6 बजे के बाद ही भाईजान से मिलना चाहिए। हो सके तो किसी गाने के साथ। इसलिए मीत ब्रदर्स ने रात में उनके साथ बिरयानी खाई थी और अगले दिन वह रेस 3 के प्रीमियर पर पहुंचे थे।

-मीका सिंह ने बताया- मीत ब्रदर्स काफी उत्साह के साथ वहां खड़े थे। सलमान खान का इंतजार कर रहे थे। सलमना खान आए और उनके पास से चले गए। वो हैरान थे कि उन्होंने हैलो तक नहीं कहा। उन्होंने रात को ही हमारे साथ बिरयानी खाई थी। तब मैंने उनसे कहा कि ये उनके पास जाने का समय नहीं है। आपको शाम तक इंतजार करना होगा। दिन के टाइम में वह अपने विचारों में खोए रहते हैं।

सलमान खान के साथ ऐसे हुई थी मीका सिंह की पहली मुलाकात

-इसके बाद मीका सिंह ने सलमान खान के साथ अपनी पहली मुलाकात को के बारे में बताया। उन्होंने कहा- मैं बेवकूफ था, मुझे उनके पैर छूकर पूछना चाहिए था कि क्या मैं उनके लिए कोई गाना गा सकता हूं। उस समय सलमान खान फिल्म 'जानम समझा करो' की शूटिंग के लिए सेट पर मौजूद थे और उन्होंने हमारे साथ चाय भी पी थी।

-मीका सिंह ने आगे कहा- लेकिन मुझमें इतनी समझ नहीं थी कि मैं उनके कॉन्टेक्ट डिटेल्स ले सकूं। उन्होंने मुझसे गाने के लिए कहा और मैंने पूरे जोश के साथ गाना गाया। मेरा गाना सुनकर वो सोच रहे होंगे कि उनके सामने कैसा कार्टून पेश किया गया है। हालांकि बाद में उनसे मेरी अच्छी दोस्ती हो गई और मैंने उनकी कई फिल्मों में गाना गाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+