Bigg Boss 16: मेकर्स के साथ जिद पर अड़े सलमान खान, इतनी भारी-भरकम डिमांड जानकर उड़ जाएंगे होश

सलमान खान ने इस साल बिग बॉस 16 के लिए अपनी फीस में तीन गुना ज्यादा बढ़ोतरी कर डाली। एक्टर की डिमांड जानकर मेकर्स के भी होश उड़ गए।

मुंबई, 14 जुलाई: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के शो 'बिग बॉस' के काफी लोग दीवाने हैं। हर साल की तरह इस साल भी एक्टर शो के 16वें सीजन के साथ वापस लौट रहे हैं। सलमान खान पिछले 13 सालों से इस कॉन्ट्रोवर्शिल शो को होस्ट कर रहे हैं। ऐसे में शो को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर शो के लिए सलमान खान की फीस को लेकर है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान खान ने शो के अगले यानी अपकमिंग सीजन के लिए इतनी फीस चार्ज की है, जिसे जानकर आपके भी होश उड़ जाएंगे।

सलमान ने बढ़ाई तीन गुना फीस

सलमान ने बढ़ाई तीन गुना फीस

टेलीचक्कर की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस बार सलमान ने अपनी फीस में तीन गुना बढ़ोतरी की डिमांड रखी है। खबर है कि सलमान को जब तक उनके मुताबिक फीस नहीं मिलती, वे शो को होस्ट नहीं करेंगे। हालांकि, इसे लेकर अभी तक कोई अनाउंसमेंट नहीं हुई है।

डिमांड जानकर उड़ जाएंगे होश

डिमांड जानकर उड़ जाएंगे होश

बताते चलें कि बिग बॉस 15 के लिए सलमान खान को 350 करोड़ रुपये मिले थे। वहीं अब एक्टर ने शो के 16वें सीजन के लिए 3 गुना ज्यादा फीस की डिमांड की है। यानी एक्टर ने इस बार 1050 करोड़ की डिमांड फीसके तौर पर रखी है। फिलहाल इस बात को लेकर कोई जानकारी नहीं है कि मेकर्स ने उनकी डिमांड को पूरा किया है या नहीं।

क्या दुनिया के अमीर एक्टर बनेंगे सलमान?

क्या दुनिया के अमीर एक्टर बनेंगे सलमान?

अगर उनकी ये मांग मेकर्स पूरी कर लेते हैं, तो सलमान खान दुनिया के सबसे महंगे एक्टर बन जाएंगे। ऐसे में फैंस को अब इसके ऑफिशियल अनाउंसमेंट का बेसब्री से इंतजार है।

सलमान के शो में दिखेंगे ये कंटेस्टेंट्स

सलमान के शो में दिखेंगे ये कंटेस्टेंट्स

जानकारी के मुताबिक बिग बॉस 16 में अर्जुन बिजलानी, मुनव्वर फारुकी, शिवम शर्मा, दिव्यांका त्रिपाठी, जन्नत जुबैर और शिवांगी जोशी समेत टेलीविजन के बड़े सितारे दिखाई देंगे।

मेकर्स ने नहीं दिया कोई बयान

मेकर्स ने नहीं दिया कोई बयान

फिलहाल कंटेस्टेंट्स को लेकर भी मेकर्स की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है। ऐसे में देखना ये होगा कि इस बार शो में क्या नया और इंटरस्टिंग देखने को मिलता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+