ये क्या? ऐश्वर्या राय के Ex BF सलमान खान ने अभिषेक बच्चन को लगाया गले, वीडियो देखकर फैंस रह गए दंग

Salman Khan Hugs Abhishek Bachchan: सलमान खान और ऐश्वर्या राय का रिश्ता किसी से छिपा नहीं। आज भी दोनों जब किसी पार्टी में एकसाथ नजर आते हैं तो कभी आपस में नहीं मिलते। कई बार ऐसा भी हुआ है पार्टी में सलमान को देख ऐश्वर्या पहले ही पार्टी से निकल जाती हैं। ऐसे में एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आय़ा है।

दरअसल, 21 दिसंबर को बॉलीवुड के प्रोड्यूसर आनंद पंडित ने अपना 60वां जन्मदिन मनाया। इस पार्टी में कई बॉलीवुड सेलेब्स ने शिरकत की। इस बीच सलमान खान ने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड ऐश्वर्या राय के पति अभिषेक बच्चन को गले लगाया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Salman Khan

आनंद पंडित की बर्थडे पार्टी में स्टेज पर सलमान खान कई सेलेब्स से मुलाकात करते हैं। इस दौरान सभी सितारों से हाथ मिलाया। सलमान ने इसके बाद अमिताभ बच्चन से भी मुलाकात की फिर जैसे ही वहां अभिषेक बच्चन को देखा तो उन्होंने गले लगा लिया। विरल भयानी द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर किए इस वीडियो को देख फैंस भी हैरान रह हए।

वायरल हो रहे इस वीडियो में एक फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं। जहां कुछ यूजर्स ने अभिषेक बच्चन और सलमान खान के गले लगाने पर अपना रिएक्शन दिया तो वहीं कुछ ने ये भी नोटिस किया कि सलमान ने सोनू निगम को इग्नोर किया। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'ये क्या हुआ'। एक ने लिखा, ये तो फिल्म धड़कन का सीन लग रहा है। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'ऐश्वर्या राय आ जाती तो अच्छा होता'।

बता दें कि, बीते कुछ दिनों ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की तलाक की खबरें सामने आई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कहा गया था कि एक्ट्रेस ने बच्चन परिवार का घर छोड़ दिया और वह आराध्या के साथ अपने मायके में शिफ्ट हो चुकी हैं। हालांकि इन अफवाहों के बीच अभिषेक और ऐश्वर्या बेटी के स्कूल फंक्शन में एकसाथ नजर आए थे। दोनों ने पैपराजी को भी एकसाथ जमकर पोज दिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+