सलमान खान ने उन डायरेक्टर्स के ऑफर ठुकरा दिए, जिन्होंने करियर में दिलवाई ब्लॉकबस्टर फिल्में
Salman Khan Film Offers: सिकंदर सलमान खान की फ्लॉप फिल्म है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के अनुसार भी पैसे नहीं कमाए थे। इसके बाद भी सलमान के पास नए ऑफर्स की कतार लगी हुई है। खबरों की माने तो सिद्धार्थ आनंद, अली अब्बास जफर से लेकर सूरज बड़जात्या तक ने सलमान खान को फिल्में ऑफर की हैं। जिन डायरेक्टर्स ने सलमान को फिल्में ऑफर की हैं। उन्होंने सलमान को हिट फिल्में भी दी हैं।
खबर ये भी है कि सलमान ने इस भी फिल्म मेकर्स की फिल्म को अभी होल्ड पर रखा है। हालांकि उन्होंने मना भी नहीं किया है। लेकिन बाजार में ये खबर है कि सलमान ऐसे डायरेक्टर के साथ फिल्म करने जा रहे हैं, जिसने बीते कई साल से कोई हिट फिल्म नहीं दी है। विस्तार से पढ़िए सलमान खान की प्लानिंग।

इंडियन एक्सप्रेस ने सोर्स के हवाले से अपनी रिपोर्ट में लिखा, सलमान खान जिन राइटर्स और डायरेक्टर्स की फिल्म को लेकर चर्चा में हैं, उनका रिकॉर्ड काफी अच्छा रहा है। उन्होंने सलमान को लेकर बेहतरीन फिल्में बनाई हैं। ये डायरेक्टर्स फिर से सलमान के साथ नी फिल्मों को लेकर बातचीत कर रहे हैं। उनकी आने वाली फिल्में अच्छी हो सकती हैं। अली अब्बास जफर जिन्होंने सलमान के साथ टाइगर जिंदा है और सुल्तान जैसी फिल्में बनाई हैं। उनके पास सलमान के लिए एक बहुत जबरदस्त सब्जेक्ट है।
हाल ही में सलमान ने एक इंटरव्यू में कहा था, बजरंगी भाईजान का सीक्वल बनाया जा सकता है। अगर ये बना तो एक दिक्कत होगी, वो ये है कि मुन्नी बात करने लगेगी। विजयेंद्र प्रसाद खुद इसे लिख रहे हैं। अभी इसका एक ड्राफ्ट भी लिखा जा चुका है।
बता दें, बीते दिनों द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया ने सोर्स के हवाले से अपनी रिपोर्ट में लिखा कि सलमान ने इस प्रोजेक्ट में अपनी रुचि दिखाई है। इंडिया और चाइना के बीच जो घटना हुई थी उसे बड़े पर्दे पर दिखाना चाहते हैं। 2020 के जून महीने में दोनों देशों के झड़प हुई थी। 200 भारतीय सैनिकों ने चीन के 1200 सैनिकों को भगाया था। इसमें भारत के 20 जवान शहीद हुए थे और चीन के 45 सैनिक मारे गए थे। इस झड़प के दौरान दोनों के देशों के बीच गोलीबारी भी हुई थी। लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल पर 45 साल में पहली बार फायरिंग हुई थी।
फिल्म इंडियाज मोस्ट फियरलेस 3 पर बेस्ड होगी। इस बुक को शिव अरूर और राहुल सिंह ने लिखी है। इस चैप्टर में उन्होंने गलवान के बारे संघर्ष के बारे में बताया है। किताब के राइट्स 2023 अप्रैल में अपूर्व लखिया ने खरीदे थे। इस खबर के बाद ये बात उठ रही है कि सलमान को आर्मी बैकड्रॉप वाली फिल्म करनी है। बीते साल खबर आई कि वो धर्मा प्रोडक्शन की 'द बुल' में नजर आएंगे। ये फिल्म 'ऑपरेशन कैक्टस' पर बेस्ड थी। लेकिन बाद में फिल्म ठंडे बस्ते में चली गई है। सलमान और करण के प्रोडक्शन हाउस की तरफ से किसी प्रकार का कोई बयान भी सामने नहीं आया।












Click it and Unblock the Notifications