सलमान खान ने लिपलॉक से पहले इस एक्ट्रेस के होंठों पर लगा दी थी टेप, ये स्टार्स नहीं करते ऑनस्क्रीन Kiss
कुछ बॉलीवुड एक्टर्स और एक्ट्रेसेस ऐसे हैं जो लिपलॉक किस सीन नहीं करते और अगर फिल्म के लिए करना जरूरी हो तो उसका कोई अलग तरीका निकाला जाता है।
मुंबई, 7 जुलाईः बॉलीवुड की रोमांटिक फिल्मों में अगर किस नहीं है तो कुछ नहीं है। रोमांटिक फिल्मों में एक लिपलॉक किस होना तो जरूरी होता है। लिपलॉक किस रोमांटिक फिल्मों की यूएसपी होती है। बॉक्स ऑफिस पर ये बड़ा कमाल दिखा सकती हैं। ये लिपलॉक के सीन फिल्म को एक अलग क्लास तक पहुंचाते हैं। हालांकि इन्हें शूट करना आसान नहीं है। फिल्म के हीरो-हीरोइन एक दूसरे को लिपलॉक किस करने से कतराते हैं या फिर असहज महसूस करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि कुछ बॉलीवुड एक्टर्स और एक्ट्रेसेस ऐसे हैं जो लिपलॉक किस सीन नहीं करते। इन्होंने पहले ही ये बात क्लीयर कर दी होती है कि वह लिपलॉक नहीं करेंगे और अगर फिल्म के लिए करना जरूरी हो तो उसका कोई अलग तरीका निकाला जाता है। आइए आपको बताते हैं कुछ ऐसे स्टार्स के बारे में जिन्होंने लिपलॉक किस सीन से दूरी बनाई हुई है।

सलमान खान
बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान ने कई रोमांटिक फिल्मों में काम किया है, लेकिन आपको बता दें कि उन्होंने अभी तक अपनी किसी भी हीरोइन को लिपलॉक किस नहीं किया है। खबर है कि फिल्म 'राधे' में सलमान खान को अपनी को-स्टार दिशा पाटनी को लिपलॉक किस करना था। इस सीन को शूट करने से पहले सलमान खान ने दिशा के होंठों को टेप से कवर करवाया था।

बॉबी देओल
हिंदी सिनेमा के एवरग्रीन एक्टर धर्मेंद्र के छोटे बेटे बॉबी देओल ने जब अपना बॉलीवुड करियर शुरू किया था तभी ये बात फिल्म मेकर्स को बता दी थी कि वह किसी भी हीरोइन को लिपलॉक किस नहीं करेंगे। उन्होंने अपनी किसी भी फिल्म में हीरोइन के साथ लिपलॉक किसिंग सीन नहीं किया है। बॉबी देओल की फिल्मों में जो भी किसिंग सीन होते है, वो अलग तरीके से फिल्माए जाते हैं।

सोनाक्षी सिन्हा
एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने सलमान खान की फिल्म 'दबंग' से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। उन्होंने फिल्म मेकर्स को पहले ही बता दिया था कि वह अपने किसी भी को-स्टार को ऑनस्क्रीन लिपलॉक किस नहीं करेंगी। आपको बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा ने आज तक किसी भी फिल्म में लिपलॉक किस नहीं किया है।

शिल्पा शेट्टी
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने भी अपने फिल्मी करियर में अपने किसी भी को-स्टार के साथ कभी भी लिपलॉक किस नहीं किया है। इस वजह से इंडस्ट्री में उनकी काफी चर्चाएं भी होती थीं। हालांकि शिल्पा को इससे कोई फर्क नहीं पड़ा।

रितेश देशमुख
बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख अपनी कॉमेडी से लोगों का दिल जीत लेते हैं। साथ ही वह रियल से लेकर रील लाइफ तक में काफी रोमांटिक हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि फिल्मों में काम शुरू करने से पहले ही उन्होंने ये बात क्लीयर कर दी थी कि वह किसी भी हीरोइन को लिपलॉक किस नहीं करेंगे। आपको बता दें कि रितेश देशमुख फिल्म 'जाने कहां से आई है' में किस सीन करने को बोला गया था, लेकिन उन्होंने साफ मना कर दिया था। उन्होंने आज तक किसी भी हीरोइन के साथ लिपलॉक किसिंग सीन नहीं किया है।

असिन
बॉलीवुड एक्ट्रेस असिन न सिर्फ अच्छी एक्टिंग के लिए जानी जाती थीं बल्कि लोग उनकी खूबसूरती के भी दीवाने थे। फिलहाल असिन ने शादी के बाद एक्टिंग की दुनिया से दूरी बना ली है लेकिन क्या आपको पता है कि असिन ने कभी भी फिल्मों में किसिंग सीन नहीं दिए। फिल्म 'गजनी' में वह आमिर खान के साथ नजर आई थीं। इस फिल्म के मेकर्स ने उन्हें आमिर खान को लिपलॉक किस करने के लिए कहा था लेकिन उन्होंने साफ मना कर दिया था। इसके बाद स्क्रिप्ट में काफी बदलाव किए गए थे।












Click it and Unblock the Notifications