शाहरुख खान से पहले 'मन्नत' को खरीदने वाले थे सलमान खान, जानें भाईजान क्यों नहीं कर पाए इस बंगले को अपने नाम

Shah Rukh Khan Mannat: सलमान खान ने एक इंटरव्यू में बताया था कि मन्नत को खरीदने का ऑफर सबसे पहले उनके पास आया था लेकिन पिता सलीम खान के मना करने के बाद उस बंगले को शाहरुख खान ने खरीद लिया था।

salman khan

Shah Rukh Khan Mannat: सलमान खान और शाहरुख खान अपने पर्सनल लाइफ में भले ही एक दूसरे के अच्छे दोस्त हों लेकिन प्रोफेशनल लाइफ में दोनों एक दूसरे कं कंपीटिटर हैं। शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म पठान में सलमान खान नजर आए थे। वहीं कहा जा रहा है कि सलमान की अपकमिंग फिल्म किसा का भाई किसी की जान में कैमियो रोल में शाहरुख खान भी नजर आ सकत हैं। ऐसे में दोनों अपनी फिल्मों का प्रमोशन करने के लिए एक दूसरे की मूवीज का इस्तेमाल कर रहे हैं। दोनों में काफी भाईचारा भी नजर आता है। इसी बीच खबर है कि शाहरुख खान के साथ एक ऐसी घटना हो गई है जिसने उन्हें सोशल मीडिया पर हॉट टॉपिक बना दिया है। दरअसल मुंबई पुलिस ने बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान के बंगले 'मन्नत' की दीवार फांदकर अंदर घुसने के आरोप में गत 2 फरवरी को गुजरात के दो युवकों को हिरासत में लिया है। पूछताछ के दौरान दोनों युवकों ने पुलिस को बताया कि वह गुजरात से आए हैं और शाहरुख खान से मिलना चाहते थे। इस समय शाहरुख खान का बंगला मन्नत सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है लेकिन क्या आपको मालूम है कि शाहरुख खान से पहले इस मन्नत को सलमान खान खरीदना चाहते थे। हालांकि सलमान खान ने बाद में इसे खरीदने से मना कर दिया था।

सलमान खान और शाहरुख खान की दोस्ती

सलमान खान और शाहरुख खान की दोस्ती

एक इंटरव्यू में, सलमान खान ने शाहरुख खान के बारे में बात करते हुए बताया था कि जो उन्होंने चाहा वह हमेशा उन्हें मिला। सलमान खान ने बताया था कि शाहरुख खान की मुंबई की हवेली मन्नत पहले वह खरीदने वाले थे लेकिन बाद में उन्होंने इसे खरीदने से मना कर दिया था। आपको बता दें कि शाहरुख खान और सलमान खान ने साल 1995 में रिलीज हुई फिल्म करण अर्जुन में एकसाथ काम किया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों जल्द ही एकसाथ फिर से आदित्य चोपड़ा की थ्रिलर मूवी में नजर आ सकते हैं।

साल 2008 में शाहरुख-सलमान की हुई थी लड़ाई

साल 2008 में शाहरुख-सलमान की हुई थी लड़ाई

सलमान खान और शाहरुख खान के बीच शुरुआत से ही काफी अच्छी दोस्ती रहती है। इंडस्ट्री के लोगों को पता था कि दोनों के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग है। लेकिन साल 2008 में एक्ट्रेस कैटरीना कैफ की जन्मदिन की पार्टी में दोनों के बीच में लड़ाई हो गई थी। इस घटना के बाद कुछ समय तक दोनों ने एक दूसरे से दूरी बना ली थी। हालांकि अब दोनों फिर एक दूसरे के साथ बात करते नजर आते हैं।

'मन्नत' खरीदने वाले थे सलमान खान

'मन्नत' खरीदने वाले थे सलमान खान

एक इंटरव्यू में जब सलमान खान से पूछा गया कि ऐसी कोई चीज जो शाहरुख खान के पास है लेकिन वह उसे चाहते थे तो इस पर भाईजान ने जवाब दिया- शाहरुख खान का बंगला मन्नत। वो बंगला पहले मैं खरीदने वाला था लेकिन मेरे पिता जी सलीम खान ने कहा कि इतने बड़े घर में तुम क्या क्या करोगे। उन्होंने कहा- अब मैं शाहरुख स पूछना चाहता हूं कि वह इतने बड़े घर में क्या करते हैं।

'मन्नत' की कीमत करीब 200 करोड़ रुपए

आपको बता दें कि मुंबई के बांद्रा में स्थित, मन्नत फिलहाल बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान का आलीशान घर है जहां पर वह अपनी पत्नी गौरी खान, दोनों बेटे आर्यन और अबराम और बेटी सुहाना के साथ रहते हैं। 6 मंजिला इस हवेली को गौरी ने ही डिजाइन किया है। इस घर में हर तरह की लग्जरी सुविधाएं मौजूद हैं। शाहरुख खान का ये घर किसी टूरिस्ट प्लेस से कम नहीं है। शाहरुख खान के बंगले मन्नत की कीमत 200 करोड़ रुपये के आसपास है।

साल 2001 में शाहरुख खान ने खरीदा था 'मन्नत'

साल 2001 में शाहरुख खान ने खरीदा था 'मन्नत'

जानकारी के अनुसार शाहरुख खान ने सी फेसिंग इस शानदार बंगले को साल 2001 में खरीदा था। तब 'मन्नत' के मालिक एक गुजराती बिजनसमैन थे, जिनका नाम नरीमन दुबाश था। जिस समय शाहरुख खान ने ये बंगला खरीदा था तब इसे लोग 'विला विएना' के नाम से ही जानते थे। शाहरुख खान ने इस प्रॉपर्टी को खरीदने के बाद इसे नया नाम दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस बंगले को उस समय किंग खान ने 13.32 करोड़ रुपये में खरीदा था, जिसकी कीमत अब 200 करोड़ रुपये के आसपास हो गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+