किसी आलीशान बंगले से कई अधिक महंगा है सलमान खान का गैलेक्सी अपार्टमेंट, जानें भाईजान के 1 BHK फ्लैट की कीमत
Salman Khan Galaxy Apartment: बॉलीवुड के दबंग सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट में 14 अप्रैल 2024 की सुबह जबरदस्त फायरिंग हुई थी। बाइकसवार ने कई राउंड गोलियां बरसाईं और उसके बाद वह वहां से फरार हो गए। हालांकि उनकी ये कोशिश नाकाम साबित हुई और मुंबई पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
इस घटना के बाद सलमान खान के फैंस परेशान हो गए। वहीं उनके दोनों भाई सोहेल खान और अरबाज खान भाईजान से मिलने के लिए गैलेक्सी अपार्टमेंट पहुंचे थे। इसके अलावा महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने भी एक्टर से उनके घर गैलेक्सी अपार्टमेंट में जाकर मुलाकात की। जिसके बाद अब सलमान खान और उनके परिवार वालों की कड़ी सुरक्षा कर दी गई है।

बता दें कि, सलमान खान और उनका पूरा परिवार बी टाउन का सबसे अमीर परिवार में से एक है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पूरे परिवार की कुल संपत्ति 5259 करोड़ रुपये है। वहीं अकेले सलमान खान की 3000 करोड़ के आसपास है। हालांकि इसके बावजूद सलमान खान अपने परिवार के साथ 1 BHK फ्लैट गैलेक्सी अपार्टमेंट में रहते हैं।
ये वही गैलेक्सी अपार्टमेंट है जहां से सलमान खान ईद हो या फिर किसी भी त्योहार में फैंस को ग्रीट करते हैं। वहीं ये फ्लैट मुंबई का एक टुरिस्ट स्पॉट भी हैं जहां सलमान खान की झलक पाने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं। सलमान कई सालों से अपने माता-पिता के साथ इस 1 BHK फ्लैट में रह रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो इसकी कीमत 100 करोड़ है।
सलमान खान का ये 1 BHK फ्लैट कोई आम फ्लैट जैसा नहीं है। बल्कि अंदर से ये बेहद आलीशान है। एक्टर अक्सर सोशल मीडिया पर अपने घर की तस्वीरें फैंस के साथ साझा करते रहते हैं। उनके लिविंग रूम में सोफों के साथ एक बड़ा सा टीवी लगा हुआ है जहां वह अक्सर अपने परिवार और दोस्तों के साथ मस्ती करते हुए नजर आते हैं। क्योंकि सलमान फिटनेक फ्रीक भी हैं तो उन्होंने अपने घर में ही जिम बनाया हुआ है जहां वह अक्सर एक्सरसाइज करते हुए नजर आते हैं।
सलमान खान के घर में कई खूबसूरत पेंटिंग भी लगी हैं। उन्होंने अपने घर में काफी अच्छा इंटिरियर कराया हुआ है। इस घर की सबसे खास जगह बालकनी है जहां सलमान खान अपने फैंस से मुलाकात करते हैं। एक्टर के घर की बालकनी काफी बड़ी है और यहां बैठने के लिए टेबल चेयर भी लगाए गए हैं। सलमान खान ने कई इंटरव्यू के दौरान बताया है कि वह अपने पैरेंट्स के काफी करीब हैं इसलिए वह गैलेक्सी अपार्टमेंट को छोड़कर नहीं जाना चाहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications