Salman Khan की बिल्डिंग में मिला डेंगू का लार्वा, BMC ने किया दवाई का छिड़काव
हाल ही में सलमान खान डेंगू का शिकार हो गए थे। तो वहीं अब उनकी बिल्डिंग गैलेक्सी अपार्टमेंट में डेंगू का लार्वा मिला है।
Salman Khan Dengue बॉलीवुड के दबंग सलमान खान हाल ही में डेंगू का शिकार हुए थे। जिससे वह अब धीरे-धीरे रिकवर कर रहे हैं। लेकिन इस बीच फैंस को परेशान कर देने वाली एक और बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, सलमान खान की बिल्डिंग गैलेक्सी अपार्टमेंट में दो जगहों पर डेंगू का लार्वा मिला है। बीएमसी की रिपोर्ट के मुताबिक ये लार्वा उनके घर के अंदर नहीं मिला बल्कि बिल्डिंग में दो अलग-अलग जगहों पर मिला है।

सलमान खान की बिल्डिंग में मिला डेंगू का लार्वा
जानकारी के मुताबिक, सलमान खान को डेंगू होने की जानकारी मिलने के बाद से ही BMC की टीम पिछले कुछ दिनों से उनके पूरे घर और आसपास के इलाकों में दवा और धुएं का छिड़काव कर रहे हैं। इस बीच BMC ने एक एक बड़ी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि, सलमान खान की इमारत में उन्हें दो अलग-अलग जगह डेंगू का लार्वा मिला है।
सलमान खान को हुआ डेंगू
बता दें कि सलमान खान को कुछ दिनों पहले ही डेंगू हुआ था। जिसकी वजह से उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म किसी का भाई किसी की जान की शूटिंग रोक दी थी। इसके अलावा उन्होंने बिग-बॉस शो को होस्ट करने की जिम्मेदारी फिल्म निर्माता करण जौहर को कुछ दिनों के लिए सौंप दी थी। हालांकि अब सलमान धीरे-धीरे डेंगू से ठीक हो रहे हैं। हाल ही में उन्हें आयुष शर्मा की बर्थडे पार्टी पर स्पॉट किया गया। उन्हें इस तरह देखकर फैंस काफी खुश हैं।












Click it and Unblock the Notifications