Salman Khan के लिए इस हसीना ने लॉरेंस बिश्नोई से मांगी भीख, गिड़गिड़ाते हुए बोलीं- 'उन्हें छोड़ दो प्लीज'
Rakhi Sawant On Salman Khan: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट में 14 अप्रैल की सुबह जबरदस्त फायरिंग हुई। इस हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई ने ली और साथ ही उसने एक्टर को आखिरी चेतावनी भी दी।
सलमान खान के फायरिंग मामले में जहां मुंबई पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है वहीं बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत का एक नया ड्रामा देखने को मिला। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर भाईजान सलमान खान की जान की भीख मांगी। इस वीडियो में राखी फूट-फूटकर रोती हुई नजर आ रही हैं।

वीडियो में राखी सावंत कहती हैं कि, 'मत करो, मत करो मेरे भाई के साथ ऐसा मत करो। प्लीज मैं हाथ जोड़ती हूं, आप लोगों से मिन्नतें करती हूं प्लीज वो लेजेंड हैं उन्होंने बहुत सारे लोगों का घर बचाया है। सलमान भाई ने बहुत से गरीब लोगों का भला किया है। मैं हाथ जोड़ती हूं क्या मिलेगा आप लोगों को उनकी वजह उनके एनजीओ की वजह से कितने घर चलते हैं।'
राखी सावंत आगे कहती हैं कि, 'वो फिल्मों में आकर गरीबों के लिए कमाते हैं। मुझ जैसे गरीबों के लिए, मेरी मां के लिए उन्होंने इतना कुछ किया है। सलमान भाई ने मेरी मां का ऑपरेशन करवाया था। ऐसे करोड़ों लोगों का ऑपरेशन कराते हैं। बक्श दो ना उन्हें प्लीज मैं उनकी फैन हूं उन्होंने बहुत कुछ किया है। हमेशा वो सबकी मदद करते हैं। उन्होंने भले ही अपना घर नहीं बसाया लेकिन वह हमेशा दूसरों की मदद करते हैं।'
बता दें कि, राखी सावंत की कई बार सलमान खान ने मदद की है। वह भाईजान को अपना बड़ा भाई मानती हैं। फिलहाल सोशल मीडिया पर राखी का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि फैंस उनको हर बार की तरह ट्रोल कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि वह लाइमलाइट में आने के लिए अब सलमान खान का सहारा ले रही हैं। खैर फायरिंग मामले की बात करें तो अब तक सलमान खान की तरफ से इस पर कोई बयान सामने नहीं आया है।












Click it and Unblock the Notifications