Salman Khan के घर हुई फायरिंग केस में लॉरेंस बिश्नोई बना आरोपी, भाई अनमोल का भी था हाथ, पुलिस जल्द लेगी एक्शन

Salman Khan Home Firing: बॉलीवुड के दबंग सलमान खान के घर के बाहर 14 अप्रैल को गोलीबरी हुई थी। जिसके बाद मुंबई पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद सलमान खान की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया। अब लगातार इस केस में नए अपडेट सामने आ रहे हैं। इस बीच खबर आ रही है कि मामले में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और उसके छोटे भाई अनमोल बिश्नोई को आरोपी बनाया गया है।

मुंबई पुलिस ने इस मामले में जानकारी देते हुए बताया है कि, क्राइम ब्रांच ने सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग मामले में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को आरोपी बनाया है। इसके अलावा उनके भाई अनमोल बिश्नोई को भी इस लिस्ट में शामिल में किया गया है। पुलिस की क्राइम ब्रांच को दोनों के खिलाफ कुछ ठोस सबूत मिले हैं जिसके आधार पर दोनों भाइयों को आरोपी घोषित किया गया है। फिलहाल पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।

Salman Khan

जानकारी के मुताबिक, मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच ने आईपीसी की धारा 506(2) (मौत या गंभीर चोट पहुंचाने की धमकी के साथ आपराधिक धमकी) और 201 (सबूतों को गायब करना या अपराधी को बचाने के लिए गलत जानकारी देना) के तहत ये मामला दर्ज किया है। अब जल्द ही पुलिस अनमोल और लॉरेंस के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर सकती है। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में ज्यादा जानकारी नहीं दी है।

बता दें कि, 14 अप्रैल की सुबह लगभग 5 बजे सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर बाइक पर कुछ हमलावरों से गोलियां बरसाई थीं। जिसके बाद वह वहां से फरार हो गए थे। इसके बाद ये घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसके आधार पर मुंबई पुलिस ने दोनों आरोपियों को गुजरात से गिरफ्तार किया। इसके बाद अनमोल बिश्नोई ने खुद इस हमले की जिम्मेदारी ली और कहा कि ये सिर्फ एक ट्रेलर था। फिलहाल सलमान खान और उनके परिवार की सुरक्षा और बढ़ा दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+