ऐश्वर्या राय को भूलने के लिए सलमान खान ने ढूंढी थी स्नेहा उल्लाल? किया रोमांस, कहां गायब हुईं एक्ट्रेस?
Salman Khan and Sneha Ullal: बॉलीवुड की चमकदार दुनिया में कुछ चेहरे ऐसे होते हैं जो आते ही लाइमलाइट में छा जाते हैं। ऐसा ही हुआ था स्नेहा उल्लाल के साथ, जब उन्होंने सलमान खान की फिल्म 'लकी: नो टाइम फॉर लव' से इंडस्ट्री में कदम रखा था। ये फिल्म साल 2005 में रिलीज हुई थी।
18 साल की उम्र में स्नेहा उल्लाल ने की थी बॉलीवुड में एंट्री
आपको बता दें कि स्नेहा उल्लाल की मासूमियत और खूबसूरती ने दर्शकों का ध्यान तो खींचा ही, लेकिन जो सबसे ज्यादा चर्चा में रहा, वो था उनका चेहरा, जो लोगों को ऐश्वर्या राय की याद दिला गया। साल 1987 में मस्कट (ओमान) में जन्मी स्नेहा ने सिर्फ 18 साल की उम्र में ही बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

ऐश्वर्या राय से होने लगी थी स्नेहा उल्लाल की तुलना
-सलमान खान की इस फिल्म ने उन्हें बॉलीवुड में पहचान तो दिलाई, लेकिन उनके एक्टिंग करियर को वो उड़ान नहीं मिल सकी जिसकी उम्मीद की जा रही थी। पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय से तुलना ने उन्हें लाइमलाइट तो दिला दी, लेकिन खुद को इंडस्ट्री में स्थापित करना स्नेहा के लिए आसान नहीं रहा।
-स्नेहा उल्लाल ने बाद में आर्यन, जाने भी दो यारों और क्लिक जैसी कुछ फिल्मों में भी काम किया था, लेकिन ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं कर पाईं। साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म बेजुबां के बाद स्नेहा ने लंबे समय के लिए फिल्मों से दूरी बना ली थी।
गंभीर बीमारी ने रोक दिया था एक्टिंग करियर
-काफी समय तक स्नेहा उल्लाल के अचानक गायब होने पर चर्चा होती रही। बाद में एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने खुद खुलासा किया था कि वह ऑटोइम्यून डिसऑर्डर नामक गंभीर बीमारी से जूझ रही थीं। ये ब्लड से जुड़ी एक ऐसी स्थिति थी, जिसमें वह चार साल तक ठीक से चल भी नहीं पाती थीं।
-हालांकि स्नेहा उल्लाल ने रिकवरी की और साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म लव यू लोकतंत्र से बड़े पर्दे पर वापसी की। आपको बता दें कि स्नेहा उल्लाल को बॉलीवुड इंडस्ट्री में लाने का श्रेय सलमान खान को दिया जाता है।
सलमान खान और ऐश्वर्या राय का ब्रेकअप
उस समय अफवाहें उड़ने लगी थीं कि सलमान खान ने उन्हें ऐश्वर्या राय को टक्कर देने के लिए लॉन्च किया था। दरअसल सलमान खान और ऐश्वर्या राय का ब्रेकअप साल 2002 में हो गया था। उसके बाद सलमान खान काफी टूट गए थे। ऐसे में कहा जा रहा था कि इस दुख से उबरने के लिए ही उन्होंने ऐश्वर्या राय की शक्स से मिलती हुई स्नेहा उल्ला को इंडस्ट्री में लॉन्च किया था।
क्यों सलमान खान से मदद नहीं मांग रही हैं स्नेहा?
-हालांकि स्नेहा उल्लाल ने हमेशा इन बातों से दूरी बनाई। उन्होंने एक बार कहा था- लोग मुझे सलाह देते हैं कि मैं सलमान खान से काम मांगूं लेकिन मैंने कभी ऐसा नहीं किया। हमारा रिश्ता प्रोफेशनल से कहीं ज्यादा पर्सनल और इज्जत वाला है। मैं उनका बहुत सम्मान करती हूं, लेकिन काम मांगने के लिए उनके पास नहीं जा सकती।
-आपको बता दें कि लंबे ब्रेक के बाद अब स्नेहा एक्टिंग की दुनिया में फिर से सक्रिय होना चाहती हैं। उनका सपना है कि उन्हें फिर से वो मंच मिले जहां वो अपने टैलेंट को पूरी तरह से दिखा सकें।












Click it and Unblock the Notifications