KKBKKJ: :ताबड़तोड़ हो रही एडवांस बुकिंग, फिर क्यों पस्त पड़ी सलमान खान की फिल्म? हैरान कर देगा आंकड़ा

सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान 21 अप्रैल 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। आइए जानते हैं कि फिल्म ने एडवांस बुकिंग से कितना कारोबार किया।

Kisi ka Bhai Kisi Ki Jaan

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Booking: बॉलीवुड के दबंग सलमान खान को 4 साल बाद स्क्रीन पर देखने के लिए बस अब कुछ घंटों का और इंतजार करना होगा। 21 अप्रैल 2023 को उनकी अपकमिंग फिल्म किसी का भाई किसी की जान सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। एक्टर का हर कोई फैन उनका एक्शन अवतार देखने के लिए बेहद एक्साइटेड है।

किसी का भाई किसी की जान की एडवांस बुकिंग शुरू
सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान का जमकर प्रमोशन हुआ। अब फिल्म की रिलीज डेट जैसे-जैसे नजदीक आ रही है तो इसकी एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। अब सबकी नजरे एडवांस बुकिंग से फिल्म के कलेक्शन पर टिकी हुई हैं। चलिए जानते हैं कि आखिर फिल्म ने अब तक रिलीज से पहले कितना कारोबार कर लिया है?

कितना हुआ कलेक्शन?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान खान की फिल्म ने बुधवार दोपहर साढ़े तीन बजे तक तीन राष्ट्रीय मल्टीप्लेक्स में 23000 टिकट बेचने में सफल रही है। वहीं सैकनिक डॉट कॉम के मुताबिक टोटल कलेक्शन लगभग दो करोड़ तक बताया जा रहा है। माना जा रहा है कि सलमान की फिल्म की ये धीमी शुरूआत है। यानी कि, अब रिलीज के पहले दिन उमड़ी भीड़ पर फिल्म का कलेक्शन निर्भर करेगा। अगर थिएटर तक कम फैंस पहुंचे तो फिल्म के कलेक्शन की पहले दिन ही धीमी शुरूआत होगी।

फिल्म के मुख्य किरदार
माना जा रहा है कि रिलीज़ से पहले करीब 60 हज़ार से ज्यादा टिकटों की बुकिंग हो जाएगी। उम्मीद जताई जा रही है कि आंकड़ा इससे ऊपर भी जा सकता है। बता दें कि फिल्म किसी का भाई किसी की जान में सलमान खान के अपोजिट पूजा हेगड़े लीड रोल में नजर आएंगे। शहनाज़ गिल, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, पलक तिवारी, मालविका शर्मा जैसे बड़े कलाकार फिल्म में अहम किरदार निभाएंगे। फिलहाल फैंस को फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार है। देखना होगा कि, फिल्म फैंस की उम्मीदों पर खड़ी उतर पाती है या नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+