Salman Khan के पनवेल वाले फार्महाउस में पहुंची 24 साल की लड़की, मचा दिया बवाल, आखिर क्या थी वजह?

Salman Khan Farmhouse: सलमान खान इन दिनों अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग के लिए इटली पहुंचे हैं। हालांकि इन सबके बावजूद एक्टर की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। एक्टर को मारने के लिए लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने जो प्लान किया था उसका मुंबई पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। इस बीच एक लड़की अचानक एक्टर के फार्महाउस पहुंच गई।

सलमान खान फायरिंग मामले में मुंबई पुलिस तेजी से जांच कर रही है। इसी बीच अब एक और बड़ी खबर सामने आ गई है। जानकारी के मुताबिक, सलमान खान पनवेल वाले फार्महाउस में अचानक 24 साल लड़की पहुंच गई। जिसको फिलहाल पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। आइए जानते हैं कि आखिर इसकी वजह क्या है।

Salman Khan

टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, दिल्ली से एक 24 साल की लड़की आई थी जो खुद को सलमान खान की डाई-हार्ड फैन बता रही थी। वह अचानक पानवेल फार्महाउस के बाहर पहुँची और उनसे मिलने की अनुमति लेने लगी। लेकिन सलमान खान की सुरक्षा के मद्देनजर सिक्योरिटी गार्ड ने उसे मिलने की अनुमति नहीं। बाद में पुलिस ने उस लड़की को हिरासत में ले लिया क्योंकि उन्हें शक था कि कहीं इसका कनेक्शन लॉरेंस बिश्नोई गैंग से तो नहीं है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ये लड़की जो कि दिल्ली की रहने वाली है। ये बार-बार सलमान खान से शादी करने की जिद कर रही थी। वह खुद को एक्टर का इतना बड़ा फैन बता रही थी कि उसने ठान लिया था वह एक्टर से मिलकर ही जाएगी। हालांकि सिक्योरिटी गार्ड ने उसकी बात नहीं मानी और तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।

24 अप्रैल को सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर फायरिंग हुई थी। दो बाइक सवार बदमाशों ने एक्टर के घर पर गोलीबारी की जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। इसकी जिम्मेदारी पूरी लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई ने ली है। फिलहाल इस मामले में पुलिस लगातार नए खुलासे कर रही है। कहा जा रहा है कि सिद्धू मूसेवाला की तरह सलमान खान को भी लॉरेंस गैंग का मारने का प्लान था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+