Bigg Boss 19: सलमान खान ने खोली तान्या मित्तल के फेकनेस की पोल, नीलम गिरी ने भी बनाईं दूरियां

'बिग बॉस 19' के हालिया 'वीकेंड के वार' एपिसोड में सलमान खान ने एक बार फिर घरवालों की क्लास लगाई। इस बार उनकी नाराजगी का केंद्र बनीं तान्या मित्तल, जिन्हें उन्होंने घर की सबसे चतुर खिलाड़ी बताते हुए कहा कि तान्या लगातार सहानुभूति का कार्ड खेल रही हैं और जानबूझकर ड्रामा कर रही हैं। सलमान ने यह भी कहा कि तान्या शुरू से ही खेल को समझ गई थीं और सभी कंटेस्टेंट्स के साथ अपनी रणनीति के अनुसार बर्ताव कर रही हैं।

Salman Khan

सलमान की फटकार सिर्फ तान्या तक सीमित नहीं रही। उन्होंने नीलम को भी आड़े हाथों लिया और कहा कि उनका खुद का कोई स्पष्ट दृष्टिकोण शो में दिखाई नहीं देता। इस पर नीलम एकदम चौंक गईं और मंच पर बिल्कुल शांत नजर आईं।

दोस्ती में आई दरार?
सलमान के मंच से जाने के बाद, नीलम ने तान्या से बातचीत की और उनके व्यवहार को बनावटी और नाटकीय बताया। उन्होंने तान्या से यह भी पूछा कि क्या वह उनके साथ भी कोई गेम खेल रही हैं। नीलम ने साफ कहा कि अगर तान्या की कोई रणनीति है, तो उसे ईमानदारी से पहले ही बता देना चाहिए था। इस बातचीत से दोनों की मजबूत दोस्ती में हल्की दरार नजर आई।

नीलम में दिखा बदलाव का संकेत
सलमान की फटकार और घरवालों की राय के बाद ऐसा लग रहा है कि नीलम अब अपने गेम में बदलाव ला सकती हैं। उन्हें अब घर के अन्य सदस्यों की बातें समझ आने लगी हैं, और उम्मीद है कि आने वाले एपिसोड्स में वे अपनी राय और निर्णयों के साथ मजबूती से सामने आएंगी।

अमाल और अभिषेक पर भी टिप्पणी
एपिसोड के दौरान सलमान ने यह भी स्पष्ट किया कि वह अमाल के पक्ष में नहीं हैं, जैसा कुछ घरवालों को लगता है। इसके साथ ही उन्होंने अभिषेक की तारीफ करते हुए कहा कि वह गेम में ईमानदारी और मजबूती से खेल रहे हैं। एपिसोड के अंत में ज़ीशान कादरी का एविक्शन भी दिखाया जाएगा। उन्हें पिछले हफ्ते नॉमिनेट किया गया था और इस बार उन्हें सबसे कम वोट मिले।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+