'मैं सेफ नहीं हूं', Salman Khan की एक्स गर्लफ्रेंड के साथ हुई डरा देने वाली घटना, क्या है मामला?
Sangeeta Bijlani: बॉलीवुड के सुपरस्टार खान की एक्स गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी के साथ एक चौंकाने वाली घटना हुई है। इस घटना के बाद एक्ट्रेस काफी डर गई हैं और अपनी सुरक्षा को लेकर काफी परेशान नजर आ रही हैं।
संगीता बिजलानी के साथ हुई डरा देने वाली घटना
आपको बता दें ति संगीता बिजलानी के साथ हुई इस घटना के बाद उन्होंने अपनी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बंदूक के लाइसेंस के लिए आवेदन किया है। ये खबर अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

क्या हुआ संगीता बिजलानी के फार्महाउस में?
-मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गत 18 जुलाई 2025 को संगीता बिजलानी के पुणे स्थित फार्महाउस में डकैती और तोड़फोड़ की घटना हुई थी। एक्ट्रेस ने बताया कि कुछ अज्ञात लोग उनकी प्रॉपर्टी में जबरन घुस आए थे और घर का सामान तहस-नहस कर दिया था। उन्होंने फ्रिज, टीवी और फर्नीचर तोड़ दिए थे। यहां तक कि दीवारों पर अश्लील तस्वीरें भी बना दी थीं।
-वहीं पुलिस के अनुसार आरोपियों ने 50,000 रुपये नकद और एक टीवी चुरा लिया है, जिसकी कीमत लगभग 7,000 रुपये बताई जा रही है। इतना ही नहीं, फार्महाउस के आसपास लगे CCTV कैमरे भी तोड़ दिए गएहैं, जिससे ये अंदेशा लगाया जा रहा है कि पूरी वारदात योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दी गई थी। उस समय घर में कोई मौजूद नहीं था, इसलिए किसी को शारीरिक नुकसान नहीं पहुंचा है।
सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं एक्ट्रेस
-इस घटना के लगभग तीन महीने बीत जाने के बाद भी मामले में कोई ठोस सुराग नहीं मिला है। इस पर संगीता बिजलानी ने नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि अब उन्हें अपने ही घर में असुरक्षित महसूस होता है। इसी वजह से उन्होंने हाल ही में पुणे रूरल के सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस संदीप सिंह गिल से मुलाकात की और अपनी चिंता जाहिर की है।
-संगीता बिजलानी ने बताया कि उन्होंने अपनी सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए गन के लाइसेंस के लिए आवेदन कर दिया है। उन्होंने कहा- मैं पिछले 20 सालों से यहां रह रही हूं, लेकिन इस घटना ने मेरी शांति छीन ली है। तीन महीने बीत चुके हैं, फिर भी पुलिस को कोई ठोस सबूत नहीं मिला है।
-संगीता बिजलानी के मुताबिक, ये हादसा उनके लिए मानसिक रूप से झकझोर देने वाला अनुभव रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि पुलिस जल्द ही अपराधियों को पकड़कर उन्हें न्याय दिलाएगी। वहीं, फैंस सोशल मीडिया पर संगीता बिजलानी का सपोर्ट कर रहे हैं और उनके सुरक्षित रहने की कामना भी कर रहे हैं।
सलमान खान और संगीता बिजलानी का रिलेशनशिप
-सलमान खान और संगीता बिजलानी का रिश्ता 1980 के दशक में शुरू हुआ था। उन्होंने साल 1986 में एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया और उनका रिश्ता गहरा होता गया। दोनों ने साल 1994 में शादी करने का फैसला किया था और शादी के कार्ड भी छपवा लिए थे।, लेकिन शादी से ठीक पहले सलमान खान की बेवफाई के कारण ये रिश्ता टूट गया था।
-मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शादी से कुछ समय पहले संगीता बिजलानी को सलमान खान और सोमी अली के रिश्ते के बारे में पता चल गया था, जिसके कारण उन्होंने शादी कैंसिल कर दी थी।
-बाद में संगीता बिजलानी ने साल 1996 में भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन से शादी कर ली थी जो साल 2010 में अलग हो गए थे। हालांकि आज भी दोनों के बीच अच्छी दोस्ती है और वह अक्सर एक-दूसरे की पार्टियों में नजर आते हैं।












Click it and Unblock the Notifications