VIDEO:सलमान खान ने घुटने पर बैठ किया धमाकेदार डांस, 'टॉवल स्टेप' के दीवाने हुए तुर्की के फैन्स
मुंबई, सितंबर 13: सलमान खान अपनी फिल्म टाइगर 3 की शूटिंग के लिए इन दिनों तुर्की में हैं। रविवार रात की शूटिंग खत्म करने के बाद, सलमान ने कुछ फैन्स के साथ पार्टी करने का फैसला किया। सलमान खान के फैन क्लब इंस्टाग्राम पर उनकी तुर्की में रविवार की रात हुई पार्टी के कुछ वीडियो शेयर किए गए हैं। वीडियो में सलमान को प्रशंसकों और दोस्तों की भीड़ के बीच अपने गाने ''जीने के हैं चार दिन'' पर नाचते हुए दिख रहे हैं।

डांस वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है
पार्टी में सलमान ने ब्लू शर्ट, ब्लू पैंट, ब्लैक लेदर जैकेट और बेरी पहनी थी। वे अपने हिट सॉन्ग पर धमाकेदार डांस करते नजर आए। यहां तक उन्होंने प्रसिद्ध टॉवल-टू-द-क्रॉच डांस स्टेप भी किया। उनके आसपास के लोगों ने सीटी बजाई और अभिनेता के लिए चीयर किया। वीडियो में देखा जा सकता है कि, सलमान के साथ उनके फैन्स भी मजे से झूम रहे हैं। सलमान खान का ये डांस वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
सलमान ने तुर्की के पर्यटन मंत्री मेहमत नूरी से मुलाकात की थी
सोमवार की सुबह, सलमान ने अपने फैन्स के साथ अपनी नई तस्वीर साझा की, जिसमें उन्हें कप्पाडोसिया में सूरज उगते हुए एक शांतिपूर्ण समय का आनंद लेते देखा जा सकता है। उन्होंने तस्वीर के साथ लिखा, सूर्योदय... #cappadocia #turkey। सलमान अपनी फिल्म टाइगर 3 की शूटिंग के लिए तुर्की में हैं। नवीनतम वीडियो में उनकी सह-कलाकार कैटरीना कैफ नहीं दिखी थीं। पिछले हफ्ते, उन्होंने तुर्की के पर्यटन मंत्री मेहमत नूरी से मुलाकात की थी।
देखें मजेदार Video
टाइगर 3 में सलमान खान रॉ (रिसर्च एंड एनालिसिस विंग) एजेंट अविनाश सिंह राठौर उर्फ टाइगर की भूमिका में दिखेंगे। कैटरीना उनकी साथी जोया का किरदार निभाएंगी। अभिनेता इमरान हाशमी कथित तौर पर खलनायक की भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं। हालांकि, अभिनेता या प्रोडक्शन क्रू के किसी भी व्यक्ति ने इसकी पुष्टि नहीं की है। एक था टाइगर, एक्शन फ्रैंचाइज़ी की पहली फिल्म, 2012 में रिलीज़ हुई थी और इसे कबीर खान द्वारा निर्देशित किया गया था। दूसरी फिल्म टाइगर ज़िंदा है, 2017 में रिलीज़ हुई थी और इसका निर्देशन अली अब्बास ज़फ़र ने किया था। टाइगर-3 को शुद्ध देसी रोमांस और बैंड बाजा बारात जैसी फिल्मों को निर्देशित कर चुके मनीष शर्मा द्वारा निर्देशित किया जा रहा है। सलमान और कैटरीना ने सभी फिल्मों में अभिनय किया है।












Click it and Unblock the Notifications