सलमान खान ने इस तरह सेलिब्रेट किया रूमर्ड गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर का बर्थडे, देखिए ये अनदेखी तस्वीरें
सलमान खान की रूमर्ड गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर ने 23 जुलाई को एक दिन पहले अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया। ये खास दिन उन्होंने सलमान खान और उनके परिवार के साथ सेलिब्रेट किया।
मुंबई, 25 जुलाई: बॉलीवुड के दबंग सलमान खान की रूमर्ड गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर का 24 जुलाई को 42वां जन्मदिन था। इस खास को स्पेशल बनाने के लिए एक्टर ने एक शानदार पार्टी रखी। जिसमें उनके परिवार के कईं सदस्य शामिल थे। सलमान के भाई सोहेल खान और बहनोई आयुश शर्मा भी यूलिया के बर्थडे में शामिल हुए। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

सलमान खान ने यूलिया का मनाया जन्मदिन
इन दिनों बॉलीवुड के दबंग सलमान खान अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर के साथ चर्चा में हैं। यूलिया वंतूर का शनिवार की रात 23 जुलाई को 42वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया गया। इस दौरान उनके साथ सलमान खान, और उनके भाई सोहेल खान उनके बहनोई आयुष शर्मा, सलमान के बॉडीगार्ड शेरा, सिंगर पायल देव और कॉस्ट्यूम डिजाइनर एशले रेबेलो समेत कईं लोग शामिल हुए। अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की झलक यूलिया ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
यूलिया ने शेयर किया वीडियो
यूलिया वंतूर ने कुछ ही घंटे पहले ये वीडियो शेयर किया था। वीडियो में यूलिया काफी खुश नजर आ रही हैं। इसके साथ ही वह अपना बर्थडे केक काटती हुई नजर आ रही हैं। इस वीडियो के अंत में यूलिया अपने बर्थडे में शामिल सभी के साथ सेल्फी लेती हुई नजर आ रही हैं। इस वीडियो को शेयर कर यूलिया ने एक लंबा नोट लिखकर सभी का धन्यवाद किया है।

यूलिया ने इस तरह जाहिर की खुशी
यूलिया वंतूर ने वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा, "मेरे प्यारे लोग, मैं आज बहुत ही खुश हूं. प्यार किया जाना बहुत अच्छा लगता है और मुझे इस प्यार को शेयर करने का मन करता है. मैं अपने जीवन में अच्छे लोगों को पाकर बहुत खुशनसीब महसूस करती हूं: दोस्तों, परिवार से मैं प्यार करती हूं, इन लोगों पर मैं भरोसा करती हूं! मेरे जन्मदिन को इतना खास बनाने के लिए आप लोगों का धन्यवाद..."

यूलिया ने लिखा लंबा पोस्ट
इसके आगे उन्होंने लिखा कि, "कोई प्लानिंग नहीं... बस दिल... दोस्ती और... मस्ती! मेरी जिंदगी आपकी वजह से बेहतर है. काश मेरे सभी करीबी कल रात यहां होते लेकिन एक बार हम ऐसा कर लेंगे' आपके मैसेज, प्यार, शुभकामनाओं और आपके निरंतर समर्थन के लिए आप सभी का धन्यवाद. मैं सभी को ढेर सारा प्यार और रोशनी भेज रही हूं"। इस वीडियो के शेयर होने के बाद से लगातार फैंस उन्हें बर्थडे विश कर रहे हैं।

आयुष शर्मा ने भी शेयर की तस्वीर
वहीं सलमान खान के बहनोई आयुष शर्मा ने भी अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर यूलिया के बर्थडे की एक तस्वीर साझा की। इस तस्वीर में यूलिया के साथ सलमान खान नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही परिवार के कईं अन्य सदस्य की भी झलक देखने को मिली। इंस्टाग्राम पर आयुष ने ये तस्वीर शेयर कर कैप्शन पर लिखा, "जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं यूलिया. हमेशा हंसती रहो और खुशियां फैलाती रहो"।

क्या रिलेशनशिप में हैं सलमान-यूलिया?
बॉलीवुड गलियारों में सलमान खान और यूलिया के रिलेशनशिप की अफवाह लंबे समय से चल रही है। हालांकि, दोनों ने कभी अपने रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया। दोनों को कईं बार एकसाथ स्पॉट किया गया। वहीं इस तस्वीर के वायरल होने के बाद से सोशल मीडिया पर लगातार फैंस सलमान खान और यूलिया के रिलेशनशिप के क्यास लगा रहे हैं। बता दें कि, यूलिया के सलमान खान के परिवार के साथ अच्छे संबंध हैं।












Click it and Unblock the Notifications