Salman Khan Case में गुजरात पुलिस का बड़ा खुलासा, धमकी देने वाले मयंक ने किया था ऐसा कांड, जानें पूरा मामला

Salman Khan Case: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान इन दिनों अपनी फ्लॉप साबित हुई फिल्म सिकंदर और जान से मारने की धमकी को लेकर खबरों में छाए हुए हैं। खबर है कि हाल ही में सलमान खान को एक अनजान शख्स ने मैसेज के जरिए जान से मारने की धमकी दी थी।

सलमान खान को मिली जान से मारने की धमकी
इसके बाद मुंबई पुलिस ने शिकायत दर्ज की और उसके आधार पर एक शख्स को गुजरात के वडोदरा से हिरासत में भी लिया था। मुंबई पुलिस ने 26 साल के मयंक पांड्या की पहचान की थी और उसे नोटिस जारी कर कहा था कि जब भी जरूरत हो, वह उनके सामने पेश हो।

Salman Khan Case

धमकी देने वाला मयंक पांड्या मानसिक रूप से बीमार

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सलमान खान को कथित तौर पर बम से उड़ाने की धमकी देने वाला शख्स मयंक पांड्या (26) गुजरात के वडोदरा जिले का रहने वाला है। मयंक के परिवार वालों के अनुसार वह मानसिक रूप से बीमार है।

मयंक के खिलाफ जारी हुआ है नोटिस

-पुलिस ने बताया है कि वडोदरा के वाघोडिया तालुका के एक गांव का निवासी मयंक भले ही आरोपी हैं लेकिन उसे गिरफ्तार नहीं किया गया है। उसे नोटिस जारी कर छोड़ दिया गया है।

-इस मामले में गुजरात पुलिस अधिकारी ने कहा है- दो दिन पहले मुंबई पुलिस के ट्रैफिक पुलिस ग्रुप में सलमान खान को लेकर एक धमकीभरा मेसेज आया था। इस बात को गंभीरता से लेते हुए मुंबई के वर्ली पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की गई थी। इसके बाद उस नंबर की ट्रेसिंग शुरू की गई।

-इस दौरान मुंबई पुलिस को पता लगा कि ये नंबर वडोदरा के वाघोडिया तालुका के रवाल गांव के एक शख्स का है। उन्होंने तुरंत हमारी टीम से सम्पर्क किया था। उनकी रिक्वेस्ट ये थी कि फौरन उस आदमी को लोकेट किया जाए। उसकी पहचान की जाए और एक बार पुलिस स्टेशन लाकर उससे पूछताछ की जाए।

मयंक पांड्या के मोबाइल की हो रही है जांच

गुजरात पुलिस ने बताया- मुंबई पुलिस की टीम निकल चुकी थी। हमें भी उस व्यक्ति का पता चल गया था। हम उस शख्स को पुलिस स्टेशन लेकर आए। उसकी उम्र तकरीबन 25 से 26 साल के बीच है। उसके मोबाइल की जांच की गई है। इसके बाद उसके घरवालों से बात की गई। परिवार वालों ने बताया कि वह मानसिक तौर पर बहुत स्वस्थ नहीं है।

मयंक पांड्या की मेंटल हेल्थ को लेकर परिवार वालों का बड़ा बयान

-परिवार वालों के अनुसार मयंक पांड्या की मेंटल हेल्थ का ट्रीटमेंट चल रहा है। हालांकि वह लड़का सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है। परिवार वालों के अनुसार मयंक काफी अटेंशन सिकर है। वह सोशल मीडिया पर पब्लिसिटी पाने के लिए कुछ भी कर सकता है। इसी वजह से उसने मुंबई ट्रैफिक पुलिस के व्हाट्सऐप ग्रुप पर मैसेज भेजा था।

-गुजरात पुलिस की तरफ से बताया गया है- मुबंई पुलिस की टीम यहां पहुंची है, जो हमारे अधिकारियों से सम्पर्क में थे। मयंक का मोबाइल कस्टडी में लिया गया है और उसकी जांच चल रही है। साथ ही उन्होंने मयंक पांड्या को मुंबई पुलिस के सामने हाजिर होने का नोटिस दिया है जिसके लिए उन्हें डॉक्यूमेंट्स भी साथ लेकर आना है।

14 अप्रैल 2025 को सलमान खान को भेजा गया था धमकीभरा मैसेज

आपको बता दें कि सलमान खान को गत 14 अप्रैल 2025 को एक अनजान शख्स ने जान से मारने की धमकी देते हुए एक मैसेज किया था। मुंबई के ट्रैफिक पुलिस के व्हाट्सऐप पर एक मैसेज आया था, जिसमें लिखा था कि वह सलमान खान की कार को बम से उड़ा देगा। साथ ही घर में घुसकर एक्टर को गोली मार देगा। ये मामला भाईजान के घर पर गोली चलने के ठीक एक साल बाद हुआ है, जो कि काफी चौंकाने वाला था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+