The Kashmir Files देखने के बाद सलमान ने किया अनुपम खेर को फोन, जानिए क्या कहा?
नई दिल्ली, 27 मार्च। फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री की फिल्म The Kashmir Files ने बॉक्सऑफिस पर इतिहास रच दिया है। लो बजट की इस फिल्म ने जहां बॉक्स ऑफिस पर दो सौ करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है, वहीं दूसरी ओर फिल्म को लेकर राजनीति भी जारी है, जबकि बॉलीवुड के बड़े दिग्गजों ने इस फिल्म पर चुप्पी साध रखी है, जिस पर सवाल भी उठ रहे हैं तो वहीं इसी बीच इस फिल्म में अहम रोल निभाने वाले मशहूर अभिनेता अनुपम खेर ने एक्टर सलमान खान के बारे में एक बड़ी और अहम बात कही है।

सलमान ने किया अनुपम खेर को फोन
टाइम्स नाउ से बात करते हुए अनुपम खेर ने कहा कि 'फिल्म देखने के बाद, मेरे पास सलमान खान का पर्सनली फोन आया था,उन्होंने मुझे इस फिल्म के लिए बधाई दी और फिल्म की काफी तारीफ भी की।'
...तब काफी स्ट्रेंज रिएक्शन देखने को मिलता है
बाकी बड़े सितारों की चु्प्पी के सवाल पर उन्होंने कहा कि 'शायद वो सभी शॉक्ड हैं, क्योंकि अक्सर जब कुछ अलग होता है तो चीजें शॉकिंग वाली हो जाती है, तब काफी स्ट्रेंज रिएक्शन देखने को मिलता है, इंडस्ट्री के भी कुछ लोगों के साथ भी शायद ये ही हो रहा है।'

सलमान खान पर भी उठे सवाल
आपको बता दें कि बीते दिनों जब विवेक अग्निहोत्री ने ये कहा था कि उनकी फिल्म The Kashmir Files को प्रमोशन के लिए सोनी के मशहूर शो 'द कपिल शर्मा' में इसलिए नहीं बुलाया गया था क्योंकि उनकी फिल्म में कोई बड़ा स्टार नहीं है तो ट्रोलर्स ने कपिल शर्मा के साथ-साथ सलमान खान को भी ट्रोल करने की कोशिश की थी क्योंकि शो 'द कपिल शर्मा' के निर्माता सलमान खान हैं।
क्या है कश्मीरी पंडितों के पलायन का सच?

सलमान और अनुपम का रिश्ता काफी पुराना
फिलहाल अनुपम खेर के इस बयान के बाद जरूर सलमान की आलोचना करने वालों के मुंह बंद हो जाएंगे। आपको बता दें कि सलमान और अनुपम खेर ने बहुत सारी हिट फिल्मों में काम किया है, जिनमें ' हम आपके है कौन' , 'जब प्यार किसी से होता है' , 'प्रेम रतन धन पायो' जैसी फिल्में शामिल हैं।
बहस का मुद्दा बनी फिल्म The Kashmir Files
मालूम हो कि फिल्म The Kashmir Files ने बॉक्स ऑफिस पर जहां सफलता का परचम लहरा दिया है वहीं देश में एक बहस का मुद्दा दे दिया है। सोशल मीडिया पर इस फिल्म को को लेकर दो ग्रुप बन गए हैं। एक ग्रुप ऐसा है जो इस फिल्म में दिखाए गए कश्मीर पंडितों के दर्द से आहत है तो वहीं दूसरा वर्ग इस फिल्म को प्रोपोगंडा करार दे रहा है।

फिल्म पर पूरा सच ना दिखाने का आरोप
कांग्रेस समेत कई विरोधी दलों ने इस फिल्म पर पूरा सच ना दिखाने का आरोप लगाया है और कहा है कि इस साल के अंत में कुछ राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं इसलिए एक प्लान के तहत बीजेपी वाले इस फिल्म कि जरिए हिंद-मुस्लिमों के बीच नफरत को पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। फिलहाल फिल्म को लेकर बहस जारी है लेकिन 11 मार्च को रिलीज हुई इस फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई करके सफलता का परचम लहरा दिया है।












Click it and Unblock the Notifications