Salman Khan Birthday: बॉलीवुड से लेकर साउथ के सेलेब्स तक ने सलमान खान को इस खास अंदाज में किया बर्थडे विश

Star Wishes to Salman Khan Birthday: बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान आज अपना 58वां जन्मदिन मना रहे हैं। सलमान खान के बर्थडे के खास मौके पर आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक उन्हें सोशल मीडिया के जरिए बधाई मैसेजेस भेज रहे हैं। बॉलीवुड से लेकर साउथ इंडस्ट्री के सेलेब्स भी सलमान खान को उनके जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं।

सलमान खान के घर के बाहर फैंस की भीड़
वहीं जन्मदिन के दिन सलमान खान की एक झलक पाने के लिए उनके फैंस बेताब नजर आ रहे हैं। मुंबई के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर हजारों की संख्या में फैंस सलमान खान को बर्थडे विश करने के लिए नजर आ रहे हैं। सलमान खान को उनके जन्मदिन पर बधाई देते हुए कई सेलेब्स ने भी बधाई मैसेज भेजे हैं।

Salman Khan

भाग्यश्री ने सलमान खान को किया विश
सलमान खान को उनकी डेब्यू फिल्म मैंने प्यार किया की को-एक्ट्रेस भाग्यश्री ने एक्टर की तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। फोटो के साथ भाग्यश्री ने लिखा है- मेरा दोस्त, दोस्त को जन्मदिन पर ढेरों शुभकामनाएं। इसके अलावा सलमान खान के को एक्टर नील नितिन मुकेश ने भी भाईजान को शुभकामनाएं भेजी हैं।

अजय देवगन ने लिखा- हैप्पी बर्थडे टाइगर
वहीं बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन ने भी सलमान खान के जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर सलमान खान के साथ एक अनसीन फोटो शेयर की और कैप्शन में लिखा है- हैप्पी बर्थडे टाइगर। आपको वर्चुअल हग भेज रहा हूं। अजय देवगन ने जो तस्वीर शेयर की है वह फिल्म 'सन ऑफ सरदार' के सेट की है।

वेंकटेश दग्गुबाती ने भाईजान को लिखी ये बात
साउथ सिनेमा के फेमस एक्टर वेंकटेश दग्गुबाती और किच्चा सुदीप ने भी भाईजान को बड़े ही मजेदार अंदाज में विश किया है। वेंकटेश दग्गुबाती ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर सलमान खान के साथ एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में दोनों स्टार्स हंसी से खिलखिलाते नजर आ रहे हैं। इस फोटो के साथ वेंकटेश ने कैप्शन में लिखा है- 'मेरा भाई मेरी जान हैप्पी बर्थडे सलमान खान'। इस फोटो में सलमान और वेंटकेश ऑल ब्लैक कलर आउटफिट में नजर आ रहे हैं।

किच्चा सुदीप ने मजेदार अंदाज में किया बर्थडे विश
इसके अलावा साउथ स्टार किच्चा सुदीप ने भी भाईजान के बर्थडे पर पोस्ट शेयर की है। किच्चा सुदीप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक नोट में लिखा है- मेरे प्यारे सर और भाई आपको मेरी शुभकामनाएं। आपके साथ बिताया गया हर पल हमेशा यादगार रहता है। हमारे जीवन में आप हमेशा एक अद्भुत इंसान रहे, इसके लिए धन्यवाद। हैप्पी रिटर्न सर। इस स्पेशल नोट के साथ उन्होंने सलमान खान के साथ एक फोटो भी शेयर की है। इस फोटो में वो भाईजान के साथ कुश्ती का एक पोज करते नजर आ रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+