Video: सलमान खान के बर्थडे पर फैंस ने किया ऐसा कारनामा, भाईजान के घर के बाहर हुआ ये सब
Salman Khan Fans Dance Video: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान आज 58 साल के हो गए हैं। आज भाईजान का जन्मदिन है। भाईजान को उनके फैंस से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक हर कोई बर्थडे की जमकर बधाइयां दे रहा है। आपको बता दें कि सलमान खान ने रात को फैमिली और दोस्तों के साथ अपना बर्थडे भी सेलिब्रेट किया था जिसकी वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
सलमान खान के घर के बाहर जमा हुई भीड़
अब सलमान खान के फैंस को उनकी एक झलक का इंतजार है और इसी के चलते सभी लोगों ने सलमान खान के मुंबई के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर जमावड़ा लगा रखा है। सलमान खान को बर्थडे विष करने के लिए उनके फैंस दूर दूर से मुंबई स्थित उनके घर के बाहर जमा हुए हैं।

फैंस ने सलमान खान के घर के बाहर किया डांस
जानकारी के अनुसार सलमान खान हर साल बर्थडे के दिन अपने घर के बाहर आकर फैंस से मिलते हैं। सलमान के फैंस उनके घर के बाहर इकट्ठा हो गए हैं और जमकर डांस करते नजर आ रहे हैं। फैंस का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में फैंस सलमान खान के गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं। फैंस भाईजान के बर्थडे को लेकर काफी उत्साहित दिखाई दे रहे हैं।
लोगों ने सलमान खान को किया विश
फैंस के डांस वीडियो पर लोग जमकर कमेंट्स भी कर रहे हैं। वहीं सलमान खान के बर्थडे के खास मौके पर आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक उन्हें सोशल मीडिया के जरिए बधाई मैसेजेस भेज रहे हैं। बॉलीवुड से लेकर साउथ इंडस्ट्री के सेलेब्स भी सलमान खान को उनके जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications