जब सलमान खान ने बचाई थी छोटी बच्ची की जान, भाईजान ने डोनेट किया बोन मैरो, जानें पूरा किस्सा

Salman Khan: बॉलीवुड के दबंग सलमान खान एक ऐसे एक्टर हैं जो ना सिर्फ अपनी बेहतरीन एक्टिंग, बल्कि अपनी दरियादिली के लिए भी जाने जाते हैं। बता दें कि, सलमान खान ने बोन मैरो डोनेट कर एक छोटी सी बच्ची की जान बचाई थी।

सलमान खान ने डोनेट किया बोन मैरो
दरअसल, ये बात साल 2010 की है जब एक पूजा नाम की छोटी सी बच्ची के जिंदा रहने के लिए बोन मैरो की आवश्यकता थी। डॉक्टरो का कहना था कि वह तभी जी सकती है जब उसका बोन मैरो ट्रांसप्लान्ट होगा। उस समय सलमान खान इकलौते ऐसे एक्टर थे जो कि मदद के लिए आगे आए।

Salman Khan

सलमान ने बचाई बच्ची की जान
सलमान खान ने बच्ची की जान बचाने के लिए मदद का हाथ बढ़ाया और इसी के साथ वह भारत के पहले बोन मैरो डोनर बन गए। रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान खान ने ये फैसला मैरो डोनर रजिस्ट्री, भारत को जरूरत पड़ने पर मदद करने की अपनी पहले की प्रतिज्ञा का पालन करते हुए लिया। इस नेक कोशिश में उनके भाई अरबाज खान भी शामिल हुए।

सुनील शेट्टी ने की सलमान की तारीफ
बॉलीवुड हंगामा के साथ एक साक्षात्कार में, सुनील शेट्टी ने सलमान खान की प्रशंसा करते हुए कहा था कि, 'एक अच्छे इंसान हैं और इसीलिए वह इस तरह से बात करते हैं। मैंने उसके लिए क्या किया? मैंने कुछ नहीं किया। सलमान खान ने कई साल पहले अपना बोन मैरो किसी को दान कर दिया था। अब वह एक आदमी है जो समाज में बदलाव चाहता है। वह भगवान का पसंदीदा बच्चा है।'

सलमान खान का वर्कफ्रंट
वहीं सलमान खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो, उन्हें हाल ही में फिल्म टाइगर 3 में देखा गया था। जो कि साल 2023 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। अब जल्द ही एक्टर अपनी अगली फिल्म सिकंदर में नजर आएंगे। ये फिल्म अगले साल 2025 में रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+