सलमान खान पर हमला करने के मामले में बड़ा अपडेट, राजस्थान से 5वां आरोपी गिरफ्तार, मिली ऐसी जानकारी
Salman Khan Case: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के घर पर हुई फायरिंग के मामले में अब एक और नया अपडेट सामने आ रहा है। खबर है कि सलमान खान पर दूसरी बार हमला होने वाला था। हालांकि इसकी साजिश करने के मामले में नवी मुंबई पुलिस ने 5वां आरोपी भी गिरफ्तार कर लिया है।
5वां आरोपी दीपक गोगलिया गिरफ्तार
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दीपक गोगलिया उर्फ जोनी वाल्मीकि नाम के इस आरोपी को राजस्थान के भिवानी से गिरफ्तार किया गया है। आपको बता दें कि सलमान खान पर पहला हमला गत 14 अप्रैल 2024 को हुआ था, जब उनके गैलेक्सी अपार्टमेंट स्थित घर पर दो शूटर्स ने फायरिंग की थी। ये शूटर्स लॉरेंस बिश्नोई गैंग के थे।

राजस्थान के भिवानी से हुआ अरेस्ट
वहीं इस हमले के कुछ वक्त बाद ही सलमान खान पर दोबारा हमला करने की साजिश रची गई थी। ये साजिश एक्टर को उन्हीं के पनवेल फार्महाउस पर मारने की थी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तार दीपक गोगलिया गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ के गैंग का मेंबर है और उनके लिए काम करता है।
पुलिस ने 4 लोगों को और गिरफ्तार किया है
इससे पहले पनवेल पुलिस को सितंबर-अक्टूबर 2023 में टिप मिली थी कि सलमान खान पर हमला होने वाला है। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने हाल ही में चार लोगों को गिरफ्तार किया था। इनकी पहचान वासपी खान उर्फ वसीम चिकना, धनंजय उर्फ अजय कश्यप, गौरव भाटिया उर्फ नाहवी और रिजवान खान उर्फ जावेद खान के रूप में हुई है। इन सभी के खिलाफ आईपीसी की धारा 115, 120 (बी) और 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
हरियाणा पुलिस ने की नवी मुंबई पुलिस की मदद
एएनआई की खबर के मुताबिक नवी मुंबई पुलिस ने बताया है- लॉरेंस बिश्नोई गैंग द्वारा सलमान खान को निशाना बनाने की नई साजिश के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। ये गिरफ्तारी नवी मुंबई पुलिस के इनपुट के आधार पर हरियाणा पुलिस ने की है। हरियाणा पुलिस ने दीपक उर्फ जॉनी वाल्मिकी (30) नाम के आरोपी को राजस्थान के भिवानी से गिरफ्तार किया है और जल्द ही उसे नवी मुंबई पुलिस को सौंप दिया जाएगा।
सलमान की कार पर हमला करने का प्लान
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन आरोपियों का प्लान सलमान खान की कार पर हमला करने का था। सलमान खान पर नजर रखने के लिए लॉरेंस बिश्नोई और संपत नेहरा गैंग के 60-70 लोग मुंबई, पुणे, गुजरात, रायगढ़, नवी मुंबई और ठाणे से आए थे।
सलमान के घर और फार्महाउस पर की गई थी रेकी
डीसीपी विवेक पनसारे ने मीडिया से बात करते हुए कहा- पनवेल पुलिस स्टेशन के सीनियर इंस्पेक्टर नितिन ठाकरे को पिछले साल सितंबर-अक्टूबर में सलमान खान पर हमले की साजिश के बारे में जानकारी मिली थी। जब जांच की गई तो पता चला कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग के चार सदस्यों ने पनवेल में सलमान खान के फार्महाउस, मुंबई के बांद्रा में उनके गैलेक्सी अपार्टमेंट के घर के आसपास के इलाके और फिल्म की शूटिंग के लिए उनकी लोकेशंस की रेकी की थी।
ऐके-47 से हत्या का था प्लान
पुलसि के अनुसार सभी गिरफ्तार आरोपियों को आदेश दिया गया था कि वह सलमान खान को ऐके-47 से मार दें। वहीं सलमान पर हमला करने के लिए हथियार पाकिस्तान से मंगवाने की तैयारी की गई थी। वहां एक आर्म्स डीलर से संपर्क किया गया था, जिसका नाम डोगरा बताया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications