Sonali Phogat ने 'टिप टिप बरसा पानी' पर यूं किया था डांस, खुद को नाचने से रोक नहीं पाए थे सलमान खान

Sonali Phogat ने 'टिप टिप बरसा पानी' पर यूं किया था डांस, खुद को नाचने से रोक नहीं पाए थे सलमान खान

नई दिल्ली, 23 अगस्त: 42 साल की उम्र में टिकटॉक स्टार और भाजपा नेता सोनाली फोगाट का अचानक निधन हो गया। सोनाली फोगाट का निधन 22 अगस्त की देर रात दिल का दौरा पड़ जाने की वजह से गोवा में हुआ है। ऐसा बताया जा रहा है कि वह अपने स्टाफ के कुछ सदस्यों के साथ गोवा गई थीं, जहां उन्हें बीती रात दिल का दौरा पड़ा गया था। सोनाली फोगाट के निधन की खबर मीडिया में आते ही उनके फैंस को तगड़ा झटका लगा है। आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर सोनाली फोगाट की काफी तगड़ी फैंस फॉलोइंग थी।

Recommended Video

    Sonali Phogat Passes Away: जब Salman Khan संग Sonali ने किया था रोमांटिक डांस |वनइंडिया हिंदी |*News
    बिग बॉस 14 में नजर आईं थीं सोनाली फोगाट

    बिग बॉस 14 में नजर आईं थीं सोनाली फोगाट

    सोनाली फोगाट 2020 में रियलिटी शो बिग बॉस 14 में नजर आई थीं। सोनाली ने वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर बिग बॉस 14 में एंट्री ली थी। बिग बॉस के बाद उन्हें अच्छी-खासी पॉपुलैरिटी मिली थी और वो बिग बॉस के घर में घर में खासी चर्चाओं में रहीं थी। चाहे वो लड़ाई-झगड़ा हो या अली गोनी से प्यार का इजहार हो। या सलमान खान संग 'टिप टिप बरसा पानी' सॉन्ग पर किया गया उनका डांस हो। सोनाली जब तक बिग बॉस का हिस्सा रही वो लोगों को मनोरंजन करती रही थीं।

    सलमान संग डांस करते हुए सोनाली का वीडियो हुआ वायरल

    सोनाली फोगाट के निधन की खबर मीडिया के माध्यम से मिलते ही उनके फैंस में काफी दुखी है। तो वहीं, अब उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सोनाली फोगाट का जो वीडियो वायरल हो रहा है वो बिग बॉस 14 के स्टेज का है। जिसमें वो शो के होस्ट सलमान खान संग रोमांटिक डांस कर रही हैं। दरअसल, सोशल मीडिया पर सोशल फोगाट का 'टिप-टिप बरसा पानी' सॉन्ग पर डांस करते हुए वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो पर सोनाली फोगाट को डांस करते हुए देख स्टेज पर खड़े सलमान खान भी उनके पास आते है और उनके साथ डांस करने लगते हैं।

    सोनाली से जुड़ी यादों को फैंस सोसल मीडिया पर कर रहे हैं शेयर

    सोनाली से जुड़ी यादों को फैंस सोसल मीडिया पर कर रहे हैं शेयर

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोनाली फोगाट के फैंस उनसे जुड़ी यादों को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर भावुक हो रहे हैं। उनके निधन पर वे लगातार रिएक्शन दे रहे है। बता दें कि सोनाली फोगाट का निधन गोवा में हो गया है। वो एंकरिंग-मॉडलिंग के अलावा वो पंजाबी और हरियाणवी फिल्में और म्यूजिक वीडियोज भी कर चुकी हैं। सोनाली फोगाट टिकटॉक पर भी काफी मशहूर थीं।

    सोनाली फोगाट इस फिल में भी आई थी नजर

    सोनाली फोगाट इस फिल में भी आई थी नजर

    सोनाली फोगाट की साल 2019 में एक फिल्म आई थी, जिसका नाम था 'छोरियां छोरों से कम नहीं होती' है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह उनकी पहली फिल्म थी। इतना ही नहीं, सोनली फोगाट ने टीवी सीरियल 'अम्मा' में नवाब शाह की पत्नी का किरदार निभाया था। इसके अलावा सोनाली हरियाणवी सॉन्‍ग 'बंदूक आली जाटणी' में भी नजर आ चुकी हैं। सोनाली एक वेब सीरीज 'द स्‍टोरी ऑफ बदमाशगढ़' में भी नजर आ चुकी हैं।

    रुबीना दिलैक की वजह से सोनाली पर जमकर बरसे थे सलमान खान

    रुबीना दिलैक की वजह से सोनाली पर जमकर बरसे थे सलमान खान

    बिग बॉस का हिस्सा रहीं सोनाली रुबीन दिलैक संग उनकी लड़ाई किसी से छिपी नहीं है। दोनों की लड़ाई इतनी भयंकर हुई कि सलमान खान को बीच में आना पड़ा था। दरअसल 'बिग बॉस 14' में सोनाली फोगाट और रुबीना दिलैक के बीच किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गई थी। टास्क परफॉर्म करते हुए दोनों के बीच इतनी गंदी लड़ाई हुई कि सोनाली ने रुबीना को गाली तक दे डाली थी। इसके बाद रुबीना ने भी सोनाली को नहीं छोड़ा और उनपर जमकर बरस पड़ीं। ये सब देखकर सलमान खान ने सोनाली को जमकर फटकार लगाते हुए कहा था कि क्या आपने शो देखा है? इसमें ऐसा नहीं करना होता।

    सोनाली फोगाट ने राजनीति में भी आजमाया तो हाथ

    सोनाली फोगाट ने राजनीति में भी आजमाया तो हाथ

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, टिक टॉक पर फैंस के बीच काफी मशहूर होने के बाद सोनाली फोगाट ने 2008 में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ज्वाइन कर ली थी। बीजेपी ज्वाइन करने के बाद सोनाली फोगाट ने हरियाणा की आदमपुर सीट से कांग्रेस नेता कुलदीप बिश्नोई के खिलाफ चुनाव लड़ा था। जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि, इस चुनाव के दौरान सोनाली काफी चर्चाओं में रही थी। बाद में सोनाली फोगाट को बीजेपी की हरियाणा इकाई ने महिला मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष भी नियुक्त किया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+