ऐश्वर्या राय ने शादी के लिए बदला था धर्म! सलमान संग सीक्रेट मैरिज का क्या था वो राज?

Salman Aishwarya Secret Marriage: सलमान खान और ऐश्वर्या राय एक समय पर इंडस्ट्री की हॉट गॉसिपिंग में से एक हुआ करते थे। दोनों के अफेयर के किस्से ऐसे थे कि शायद ही कोई इससे अंजान हो। कपल को फैंस काफी पसंद भी करते थे मगर फिर दोनों का रिश्ता टूट गया।

हालांकि सोशल मीडिया पर कई बार दोनों की सीक्रेट मैरिज के दावे भी किये जाते रहे हैं। दावा तो ये भी किया जाता रहा है कि ऐश्वर्या राय ने सलमान खान संग शादी के लिए अपनी धर्म तक बदल दिया था। मगर इन दावों में कितनी सच्चाई है और उस वक्त इस दावे को लेकर लोगों का रिएक्शन कैसा था, इस आर्टिकल में जानते हैं।

Salman Khan

सलमान और ऐश्वर्या को लेकर एक वक्त पर ये अफवाहें काफी तेज थीं कि दोनों ने मुंबई के लोनावला में निकाह कर लिया है। ये एक समारोह था, जो प्राइवेट था। दोनों ने इसमें काजी की मौजूदगी में निकाह कर लिया है।

वहीं खबरें तो ये भी थीं कि ऐश्वर्या राय ने इस्लाम धर्म कुबूल कर लिया है। तब इसे लेकर खूब बवाल भी मचा था। हर कोई हैरान था कि कैसे एक्ट्रेस ने अपना हिंदू धर्म छोड़ दिया और मुस्लिम धर्म को अपना लिया है।

इतना ही नहीं बाद में ये अफवाहें तक फैलीं कि दोनों हनीमून के लिए न्यूयॉर्क भी गए हुए हैं। दावा ये भी किया जा रहा था कि सलमान-ऐश्वर्या की शादी में दोनों के ही मां-बाप शामिल नहीं हुए थे।

इस बात से इंकार बिल्कुल भी नहीं किया जा सकता है कि ऐश्वर्या राय के मां-बाप को हमेशा से ही सलमान खान संग उनके रिश्ते से दिक्कत थी। वे अपनी बेटी को सलमान खान के साथ बिल्कुल भी नहीं देखना चाहते थे। हालांकि इस शादी की खबर ने सभी को परेशान करके रख दिया था।

मगर फिर जल्द ही मीडिया से मुखातिब होते हुए ऐश्वर्या राय ने इन सभी खबरों को पूरी तरह से खारिज कर दिया था। ऐश ने कहा था कि इन खबरों में जरा भी सच्चाई नहीं है। अगर ऐसा होता तो क्या इंडस्ट्री को इस बारे में मालूम नहीं होता?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+