सलमान खान की हीरोइन रह चुकीं रंभा का कनाडा में कार एक्सीडेंट, बेटी साशा का अस्पताल में चल रहा है इलाज
Rambha Car Accident: एक्ट्रेस रंभा का कनाडा में कार एक्सीडेंड हो गया है। खबर है कि उनकी कार में उनके साथ बच्चे और नैनी भी मौजूद थीं।
Rambha Car Accident: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के साथ कई फिल्मों में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस रंभा का कनाडा में कार एक्सीडेंड हो गया है। खबर है कि उनकी कार में उनके साथ बच्चे और नैनी भी मौजूद थीं। हालांकि किसी को ज्यादा चोट नहीं आई है लेकिन एक्ट्रेस रंभा की बेटी साशा एक्सीडेंट के बाद अस्पताल में भर्ती हैं। रंभा ने अपने सभी फैंस से गुजारिश की है कि वह उनकी बेटी साथा के लिए दुआएं मांगे। 'जुड़वा', 'घरवाली बाहरवाली' 'क्योंकि मैं झूठ नहीं बोलता' जैसी हिंदी फिल्मों में काम कर चुकीं एक्ट्रेस रंभा फिलहाल अपनी बेटी को लेकर काफी चिंता में हैं और भगवान से उसकी सलामती के लिए प्रार्थना कर रही हैं।

कनाडा में हुआ रंभा का कार एक्सीडेंट
आपको बता दें कि हिंदी के साथ-साथ तेलुगू, तमिल, कन्नड़, मलयालम, बंगाली, भोजपुरी और इंग्लिश फिल्मों में काम कर चुकीं एक्ट्रेस रंभा ने सोशल मीडिया पर इस दुखद खबर की जानकारी दी है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी बेटी सहित कई फोटोज शेयर की हैं। इनमें से एक फोटो में रंभा की बेटी साशा नजर आ रही हैं जो कनाडा के अस्पताल में एडमिट हैं और डॉक्टर्स उसका इलाज कर रहे हैं। दूसरी और तीसरी फोटो कार की है, जो हादसे के बाद बुरी तरह से टूट फूट गई है।

रंभा की बेटी साशा अस्पताल में भर्ती
इस पोस्ट पर कई सेलेब्स से लेकर रंभा के फैंस तक उनकी बेटी के लिए दुआ मांग रहे हैं। रंभा ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- स्कूल से बच्चों को पिक करने के बाद हमारी कार को दूसरी कार ने चौराहे पर टक्कर मार दी। बच्चों के साथ मैं और नैनी भी कार में थे। हम सभी सुरक्षित हैं। मामूली चोटें आई हैं लेकिन मेरी नन्ही साशा अभी भी अस्पताल में है। प्लीज हमारे लिए प्रार्थना करें। आपकी प्रार्थना बहुत मायने रखती है। #pray #celebrity #accident'

साउथ फिल्मों से की थी रंभा ने एक्टिंग की शुरुआत
आपको बता दें कि एक्ट्रेस रंभा का असली नाम विजयलक्ष्मी है। रंभा ने 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। रंभा ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साउथ की फिल्म इंडस्ट्री से की थी। हालांकि, रंभा को असली पहचान तब मिली, जब उन्होंने सलमान खान के साथ फिल्म 'जुड़वा' में काम किया। अपनी मेहनत और टैलेंट के दम पर रंभा ने बहुत कम उम्र में ही अलग मुकाम हासिल किया।

बॉलीवुड के टॉप एक्टर्स के साथ रंभा ने किया है काम
रंभा ने बॉलीवुड के टॉप एक्टर्स के साथ काम किया है। रंभा ने सलमान खान, गोविंदा, रजनीकांत, अक्षय कुमार और अजय देवगन के साथ काम किया है। मगर काफी वक्त से वह किसी फिल्म में नजर नहीं आई हैं। आखिरी बार रंभा को मलयाली फिल्म 'फिल्मस्टार' में देखा गया था, जो साल 2011 में रिलीज हुई थी।

साल 2010 में बिजनेसमैन से कर ली थी शादी
रंभा ने कनाडा बेस्ड श्रीलंकन तमिल बिजनसमैन इंद्र कुमार पद्मनाथन से 8 अप्रैल 2010 में शादी कर ली थी। इसके बाद उन्होंने टोरंटो में घर बसा लिया। उनकी दो बेटियां और एक बेटा है। शादी के बाद रंभा ने फिल्मी दुनिया को अलविदा कह दिया था, क्योंकि उन्हें ऐसा लगता था कि अब उनकी पॉप्युलैरिटी कम होने लगी है। उन्हें फिल्मों के ऑफर मिलना कम हो गए थे। एक लंबे गैप के बाद वो कई टीवी शोज में बतौर जज नजर आई थीं।












Click it and Unblock the Notifications